ओडिशा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सुंदरगढ़ जिले के वैष्णो देवी मंदिर के साथ हनुमान वाटिका का नाम भी शामिल है। यहां 74 फीट 9 इंच ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा का निर्माण किया गया है। इस मंदिर की खासियत यह है कि हनुमान वाटिका में देश के प्रख्यात मंदिरों के ढांचे में 21 मंदिरों का निर्माण किया गया है। यहां रोजाना सभी देवी-देवताओं की पूजा की जा रही है। हर दिन यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचकर मंदिर के दर्शन करते हैं।
राउरकेला में हनुमान वाटिका को पर्यटन स्थल का रूप देने की परिकल्पना 1992 में की गयी थी। तब से इसका निर्माण शुरू किया गया। करीब 13 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है यह मंदिर। सुबह से देर शाम तक यहां भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। लोग परिवार के साथ यहां शांतिपूर्ण माहौल में समय गुजारते हैं।
देवी देवताओं की पूजा करने का अवसर भक्तों को देने के साथ साथ यहां पर्यटकों को हर तरह की सुविधा देने की योजना बनाई गई है। यहां 74 फीट 9 इंच ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा का निर्माण किया गया। हालांकि, अब इस प्रतिमा ने सबसे ऊंची प्रतिमा का दर्जा खो दिया है। जून 2003 में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 134 फीट ऊंची हनुमान की प्रतिमा का निर्माण किया गया है।
हनुमान वाटिका में भी ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर की तरह अबड़ा भोग मिलता है। रोजाना सुलभ दर पर कूपन लेकर भगवान का प्रसाद प्राप्त करना होता है। प्रसाद का स्वाद पुरी के प्रसाद के समान होने के कारण भक्तों द्वारा इसे काफी पसंद किया जाता है।
इसके अलावा पंक्ति में बैठ कर भक्त दोपहर के समय चावल, दाल, बेसर, खीर, चटनी आदि प्रसाद का सेवन कर सकते हैं। यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए भी सुलभ दर पर कमरे उपलब्ध हैं। साथ ही शादी-विवाह एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम के लिए कल्याण मंडप का भी निर्माण कराया गया है।
मंदिर पहुंचने का निकटतम रेलवे स्टेशन राउरकेला रेलवे स्टेशन है। यहां से हनुमान मंदिर लगभग 4.5 किमी की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा आप बस से भी हनुमान वाटिका जा सकते है। बता दें कि बस स्टॉप राउरकेला से मंदिर की दूरी लगभग 5 किमी है।
समय : सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक
2025 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए प्रेम और वैवाहिक जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। साल की शुरुआत में बृहस्पति के सकारात्मक प्रभाव से आप रिश्तों में आराम और सुकून महसूस करेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए यह साल यादगार रहेगा। मई के बाद राहु-केतु का प्रभाव खत्म होने से गलतफहमियां दूर होंगी।
साल 2025, धनु राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों में कई उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। साल की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इसलिए, रिश्तों में समझदारी और धैर्य की जरूरत होगी।
साल 2025, मकर राशि वालों के लिए निजी जीवन में खुशियों की बरसात लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह साल विशेष रूप से अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी का साथ हर कदम पर मिलेगा। जिससे आप जीवन के हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। पिछले साल अगर आप दोनों के बीच कोई कम्युनिकेशन गैप था।
साल 2025 कुंभ राशि के जातकों के लिए रिश्तों में गहराई लाने वाला है। आप इस साल अपने प्यार का इज़हार करेंगे। यह समय आपको अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरे लम्हों को पूरी तरह जीने का अवसर देगा।