Logo

छम छम नाचे हनुमान, बजे रे पग पैजनिया (Cham Cham Nache Hanuman Baje Re Pag Paijaniya)

छम छम नाचे हनुमान, बजे रे पग पैजनिया (Cham Cham Nache Hanuman Baje Re Pag Paijaniya)

छम छम नाचे हनुमान,

बजे रे पग पैजनिया,

राम का करे गुणगान,

बजे रे पग पैजनिया,

छम छम नाचें हनुमान,

बजे रे पग पैजनिया ॥


रोम रोम में राम रमाए,

राम में जिनके प्राण समाए,

राम रसिक गुण खान,

बजे रे पग पैजनिया,

छम छम नाचें हनुमान,

बजे रे पग पैजनिया ॥


सोने जैसा सुधड़ सरीरा,

राम काज को रहते अधीरा,

ऐसा बलि बलवान,

बजे रे पग पैजनिया,

छम छम नाचें हनुमान,

बजे रे पग पैजनिया ॥


सुन्दरतम कपि श्रेष्ठ सजीला,

वानर मुख वानर सम लीला,

मारुती की संतान,

बजे रे पग पैजनिया,

छम छम नाचें हनुमान,

बजे रे पग पैजनिया ॥


अष्ट प्रहर ये कष्ट हटाता,

शक्तिमान ये शक्ति का दाता,

बल का का करे ना गुमान,

बजे रे पग पैजनिया,

छम छम नाचें हनुमान,

बजे रे पग पैजनिया ॥


ये पल में ‘राजेंद्र’ बनाए,

योगी राज योगेंद्र कहाए,

कोई ना इनके समान,

बजे रे पग पैजनिया,

छम छम नाचें हनुमान,

बजे रे पग पैजनिया ॥


छम छम नाचे हनुमान,

बजे रे पग पैजनिया,

राम का करे गुणगान,

बजे रे पग पैजनिया,

छम छम नाचें हनुमान,

बजे रे पग पैजनिया ॥

........................................................................................................
सुनले ओ मेरी मैया, मुझे तेरा ही सहारा (Sunle O Meri Maiya Mujhe Tera Hi Sahara)

सुनले ओ मेरी मैया,
मुझे तेरा ही सहारा,

सुनलो बाबा बजरंगी, मैं कैसे तुझे रिझाऊं (Sunlo Baba Bajrangi Main Kaise Tujhe Rijhaun)

सुनलो बाबा बजरंगी,
मैं कैसे तुझे रिझाऊं,

सुन लो चतुर सुजान, निगुरे नहीं रहना - भजन (Sunlo Chatur Sujan Nigure Nahi Rehna)

निगुरे नहीं रहना
सुन लो चतुर सुजान निगुरे नहीं रहना...

तेरे मन में राम, तन में राम (Tere Mann Mein Ram Tan Mein Ram)

तेरे मन में राम,
तन में राम ॥

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang