यही रात अंतिम यही रात भारी,
बस एक रात की अब कहानी है सारी,
यही रात अंतिम यहीं रात भारी ॥
नहीं बंधू बांधव ना कोई सहायक,
अकेला है लंका में लंका का नायक,
सभी रत्न बहुमूल्य रण में गंवाए,
लगे घाव ऐसे की भर भी ना पाए,
दशानन इसी सोच में जागता है,
की जो हो रहा उसका परिणाम क्या है,
ये बाजी अभी तक ना जीती ना हारी,
यही रात अंतिम यहीं रात भारी ॥
वो भगवान मानव तो समझेगा इतना,
की मानव के जीवन में संघर्ष कितना,
विजय अंततः धर्म वीरों की होती,
पर इतना सहज भी नही है ये मोती,
बहुत हो चुकी युद्ध में व्यर्थ हानि,
पहुँच जाए परिणाम तक अब कहानी,
वचन पूर्ण हो देवता हो सुखारी,
यही रात अंतिम यहीं रात भारी ॥
समर में सदा एक ही पक्ष जीता,
जय होगी मंदोदरी या के सीता,
किसी मांग से उसकी लाली मिटेगी,
कोई एक ही कल सुहागन रहेगी,
भला धर्म से पाप कब तक लड़ेगा,
या झुकना पड़ेगा या मिटाना पड़ेगा,
विचारों में मंदोदरी है बेचारी,
यही रात अंतिम यहीं रात भारी ॥
ये एक रात मानो यूगो से बड़ी है,
ये सीता के धीरज की अंतिम घड़ी है,
प्रतीक्षा का विष और कितना पिएगी,
बिना प्राण के देह कैसे जिएगी,
कहे राम राम अब तो राम आ भी जाओ,
दिखाओ दरश अब ना इतना रुलाओ,
की रो रो के मर जाए सीता तुम्हारी,
यही रात अंतिम यहीं रात भारी।।
यही रात अंतिम यही रात भारी,
बस एक रात की अब कहानी है सारी,
यही रात अंतिम यहीं रात भारी ॥
कर्क राशि के जातकों के लिए 2025 का स्वास्थ्य राशिफल मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। इस साल, शनि और बृहस्पति के गोचर का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। शुरुआती महीनों में शीतजनित रोग, कमर और श्वांस संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
वर्ष 2025 की शुरुआत सिंह राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत शुभ रहने वाली है। पिछले साल की जो परेशानियां या स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर रही थीं। उनसे इस साल आपको निजात मिलने की पूरी संभावना है।
साल 2025, कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं होने वाला है। हालांकि, बृहस्पति मई महीने के दूसरे सप्ताह के बाद अच्छे परिणाम देगा।
2025 मे, तुला राशि के जातकों को अपने खान-पान और अपने आस-पास की सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्हें अपने बिजी लाइफ़स्टाइल से समय निकालकर शारीरिक गतिविधियों में भी भाग लेना होगा।