आओ राम भक्त हनुमान,
हमारे घर कीर्तन में,
हमारे घर कीर्तन में,
हमारे घर कीर्तन में,
आओं राम भक्त हनुमान,
हमारे घर कीर्तन में ॥
आन विराजो सिंहासन पे,
दया कीजिए हम भक्तन पे,
हमरी बढ़ाओ प्रभु शान,
पग डालो दया निधान,
हमारे घर कीर्तन में,
आओं राम भक्त हनुमान,
हमारे घर कीर्तन में ॥
नहीं चलेगा कोई बहाना,
राम लखन को साथ में लाना,
पग डालो दया निधान,
हमरी बढ़ाओ प्रभु शान,
हमारे घर कीर्तन में,
आओं राम भक्त हनुमान,
हमारे घर कीर्तन में ॥
नैना देखे प्रभु राह तुम्हारी,
बात हकीकत कहे अनाड़ी,
भक्त तेरे परेशान,
भक्त बड़े परेशान,
हमारे घर कीर्तन में,
आओं राम भक्त हनुमान,
हमारे घर कीर्तन में ॥
आओ राम भक्त हनुमान,
हमारे घर कीर्तन में,
हमारे घर कीर्तन में,
हमारे घर कीर्तन में,
आओं राम भक्त हनुमान,
हमारे घर कीर्तन में ॥
हिंदू धर्म में सूर्य उपासना को अत्यधिक महत्व दिया गया है। सूर्य देव को ऊर्जा, जीवन और स्वास्थ्य का कारक माना जाता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ, स्नान-दान और भगवान की आराधना करने से साधक को शुभ फल प्राप्त होते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन मां दुर्गा की आराधना और व्रत के लिए शुभ माना जाता है।
जिसने राग-द्वेष कामादिक,
जीते सब जग जान लिया