भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले गणेश भगवान को याद किया जाता है, ताकि उस काम में कोई बाधा न आए। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन विशेष विधि-विधान के साथ पूजा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और आपको मनोवांछित फल देते हैं। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका जाप करने से व्यक्ति के जीवन की दशा बदल सकती है।
अगर आप मनोवांछित फल पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन पूजा के समय भगवान गणेश को मोदक और दूर्वा अर्पित करें। इस समय गणेश जी के नामों का मंत्र जाप करें। वहीं, पूजा समापन के बाद हरे रंग की चीजों का दान अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार करें। इस उपाय को करने से गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।
बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन परिवार के साथ हरी मूंग की दाल का सेवन करना भी लाभकारी होता है। दरअसल, ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और भगवान गणेश व लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। बुधवार के दिन शिवलिंग पर भी हरी मूंग अर्पित कर सकते हैं।
गोमूत्र को ना केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी लाभकारी माना गया है। गोमूत्र में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो मानव शरीर और पर्यावरण दोनों के लिए उपयोगी होते हैं। हालांकि, सभी गायों का गोमूत्र पवित्र नहीं माना गया है केवल कामधेनु गाय का गोमूत्र ही पवित्र माना जाता है।
जब भी शुभ कार्य किया जाता है तो सबसे पहले भगवान गणेश जी का ही पूजन होता है। गणेश जी से भक्त सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं। इसके अलावा किसी भी पूजा या अनुष्ठान में भी सबसे पहले गणपति को ही याद किया जाता है। कहते हैं कि यदि शुभ कार्य से पहले गणेश जी का आशीर्वाद लिया जाए तो कार्य में कोई बाधा नहीं आती।
भगवान हनुमान की पूजा में सिंदूर चढ़ाने का विशेष महत्व है। मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की आराधना में सिंदूर का प्रयोग अनिवार्य माना गया है। हनुमान जी की अधिकांश प्रतिमाओं में उन्हें केसरिया रंग के सिंदूर लगाया हुआ देखा जाता है।
शिवपुराण में कहा गया है कि भगवान शिव स्वयं जल के रूप में विद्यमान हैं। जल को जीवन का आधार माना गया है और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से इसका महत्व समझा जा सकता है।