Logo

कौन होते हैं प्रयाग के नागा साधु

कौन होते हैं प्रयाग के नागा साधु

जानिए कौन होते हैं प्रयाग के नागा साधु? जानिए नागा साधु बनने की प्रक्रिया 


गंगा के किनारे, सूरज की पहली किरणों के साथ, धुंधली सुबह में एक दृश्य उभरता है। यह किसी भी सामान्य दिन से बिल्कुल अलग प्रतीत होता है। राख में लिपटे नग्न शरीर, जटाजूट और आंखों में एक अनोखी चमक। यह दृश्य महाकुंभ मेले की भव्यता को दर्शाता है। नागा साधुओं के चार प्रकारों में से ही एक प्रयाग के नागा साधु होते हैं। नागा साधु केवल आध्यात्मिक साधक नहीं, बल्कि धर्म के रक्षक भी होते हैं। तो आइए इस आलेख में नागा साधुओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।  



कौन होते हैं प्रयाग के नागा साधु?


प्रयागराज के कुंभ में दीक्षा लेने वाले साधुओं को नागा साधु कहा जाता है। यह कुंभ मेले की परंपरा का एक प्रमुख हिस्सा होते हैं। ये मोक्ष की प्राप्ति के लिए कठिन साधना करते हैं। नागा साधु सनातन धर्म के साधक होते हैं। ये साधु "अखाड़ा" नामक धार्मिक संगठनों का हिस्सा होते हैं। नागा साधु निर्वस्त्र रहते हैं। यह उनके सांसारिक मोह-माया त्यागने का प्रतीक होता है। इनका जीवन भक्ति, तपस्या और आत्मज्ञान प्राप्ति हेतु समर्पित होता है।



नागा साधुओं का अनोखा स्वरूप


  • भस्म से सजी होती है शरीर:- नागा साधु अपने पूरे शरीर पर भस्म (राख) लगाते हैं। यह मृत्यु और पुनर्जन्म के चक्र को स्वीकारने का प्रतीक है।

  • विकराल हो जाती हैं जटाएं:- लंबे समय तक बाल नहीं कटवाने के कारण इनकी जटाएं आकाश की ओर बढ़ती प्रतीत होती हैं। साथ ही नग्न रहना इनके पूर्ण त्याग और तपस्या का प्रतीक माना जाता है।

  • हथियार और त्रिशूल:- नागा साधु  त्रिशूल, तलवार या अन्य अस्त्र-शस्त्र रखते हैं। यह शस्त्र इनके संकल्प और धर्म की रक्षा का प्रतीक माने जाते हैं।



क्या है नागा साधु बनने की प्रक्रिया? 


नागा साधु बनने का मार्ग कठिन और रहस्यमय है। यह प्रक्रिया सांसारिक इच्छाओं को त्यागने से शुरू होती है।


इसमें, इच्छुक व्यक्ति को एक योग्य गुरु के सानिध्य में रहकर कठोर साधना करनी होती है। साथ ही वर्षों की साधना और तप के बाद गुरु द्वारा दीक्षा दी जाती है। यह नागा साधु बनने की अंतिम प्रक्रिया होती है। साधु बनने के बाद व्यक्ति को सांसारिक संबंधों, संपत्ति और पहचान से मुक्त होना पड़ता है।



नागा साधुओं का तप और साधना


नागा साधु कठोर तप करते हैं। वे हिमालय की बर्फीली गुफाओं में रहते हैं। जहां केवल ध्यान और योग साधना ही उनका सहारा होता है। उनका जीवन भौतिक सुखों से परे, तप और भक्ति के माध्यम से आत्मज्ञान प्राप्त करने में समर्पित होता है।



महाकुंभ मेला में नागा साधुओं की भूमिका


महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जो हर 12 साल में आयोजित होता है। इस मेले में नागा साधु "शाही स्नान" करते हैं। यह इस महोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। बता दें कि नागा साधु अखाड़ों के साथ संगम में सबसे पहले स्नान करते हैं। यह सनातन धर्म की विजय और आस्था का प्रतीक माना जाता है।



नागा साधुओं का जीवन और समाज


उनका अस्तित्व समाज को यह संदेश देता है कि आत्मा का विकास भौतिक सुखों से परे है। वे अपनी कठोर तपस्या से यह सिद्ध करते हैं कि जीवन का अंतिम लक्ष्य सिर्फ मोक्ष प्राप्त करना है। 


........................................................................................................
गौरी के पुत्र गणेंश जी, मेरे घर में पधारो (Gauri Ke Putra Ganesh Ji Mere Ghar Mein Padharo)

गौरी के पुत्र गणेश जी,
मेरे घर में पधारो ॥

गौरी नंदन तेरा वंदन, करता है संसार (Gauri Nandan Tera Vandan Karta Hai Sansar)

गौरी नंदन तेरा वंदन,
करता है संसार,

गौरी नंदन थारो अभिनंदन, करे सारो परिवार (Gauri Nandan Tharo Abhinandan Kare Saro Parivar)

गौरी नंदन थारो अभिनंदन,
करे सारो परिवार,

गौंरी सुत गणराज गजानन, विघ्न हरण मंगल कारी (Gauri Sut Ganraj Gajanan Vighna Haran Mangal Kari)

गौरी सुत गणराज गजानन,
विघ्न हरण मंगल कारी,

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang