गंगा और यमुना का संगम प्रयागराज इलाहाबाद होता है। हालांकि, बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे कि इन नदियों की जलधारा उत्तरकाशी जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गंगनानी में भी एक-दूसरे से मिलती हैं। यहां भागीरथी यानी गंगा एक प्राचीन कुंड से प्रकट होती है और फिर यमुना में समा जाती है। धर्म शास्त्रों में इस पवित्र स्थान का प्रयाग जैसा ही महत्व माना जाता है। तो आइए, इस आर्टिकल में गंगा और यमुना का नदी के इस संगम स्थल के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 95 किलोमीटर दूर बड़कोट के निकट यमुनोत्री राजमार्ग पर गंगनानी स्थित है। यहां, यमुना नदी के तट पर विद्यमान प्राचीन कुंड से भागीरथी की जलधारा निकलती है और यमुना व केदारगंगा नदी में मिलकर संगम का निर्माण करती है।
इस प्राचीन कुंड को लेकर मान्यता है कि गंगनानी के निकट स्थित थान गांव में भगवान परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि की तपस्थली थी। यहां पूजा-अर्चना के लिए ऋषि जमदग्नि रोज कई कोस दूर उत्तरकाशी से गंगाजल लेकर आया करते थे। ऋषि वृद्ध हुए तो यह कार्य उनकी पत्नी रेणुका करने लगी।
बड़कोट में रेणुका की बहन बेणुका का पति राजा सहस्रबाहु ऋषि जमदग्नि से ईर्ष्या रखता था। वह गंगाजल लेने जाते हुए रेणुका को परेशान करता था। इस पर ऋषि जमदग्नि ने अपने तपोबल से गंगा की एक जलधारा को यमुना के तट पर गंगनानी में ही प्रवाहित करवा दिया। मान्यता है कि तब से यहां स्थित प्राचीन कुंड से गंगा की जलधारा अविरल प्रवाहित हो रही है। बता दें कि ऋषि जमदग्नि की तपस्थली थान गांव में आज भी उनका मंदिर और सदियों पुराना कल्प वृक्ष मौजूद है।
गंगनानी में स्थित प्राचीन कुंड से निकलने वाले जल की प्रकृति पूरी तरह भागीरथी जैसी ही है। गंगा घाटी में जैसे ही गंगा के जल का जल स्तर घटता है। यमुनाघाटी स्थित इस कुंड में भी जल का प्रवाह कम हो जाता है। बरसात के दौरान जब भागीरथी का जल मटमैला रहता है तब इस कुंड से निकलने वाली जलधारा भी मटमैली रंग की हो जाती है। बता दें कि, गंगनानी में वर्षों से कुंड का भव्य मेला भी लगता है। प्रत्येक साल वसंत पंचमी पर लगने वाले इस मेले को गंगनानी वसंतोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
कृष्ण जिनका नाम है,
गोकुल जिनका धाम है,
विवाह पंचमी एक विशेष हिंदू पर्व है, जो भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से रामभक्तों के लिए महत्वपूर्ण है।
हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के साथ सूर्य, चंद्रमा, नदियों और प्रकृति की पूजा का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के बाद चंद्र दर्शन शुभ और पुण्यदायी माना जाता है।
दिसंबर माह वर्ष का अंतिम महीना होने के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस महीने मार्गशीर्ष और पौष के कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।