Aaj Ka Rashifal, 18 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 18 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के साथ प्रीति और आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। आज का दिन कई राशियों के लिए नए मौके लेकर आ रहा है। किसी को आर्थिक लाभ मिलेगा तो किसी के रिश्तों में मधुरता आएगी। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 जून का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार से सलाह जरूर लें। धन की स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।
आज का दिन आपके लिए लकी साबित हो सकता है। बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सेहत का ध्यान रखें, जंक फूड से बचें। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, लेकिन खर्च भी ज्यादा होंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
किसी करीबी से अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा।
सिंह राशि वालों को आज धैर्य रखने की जरूरत है। काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन शाम तक स्थिति सुधर जाएगी।
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। काम में सफलता मिलेगी। प्यार के मामलों में कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी में भी तरक्की के संकेत हैं। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। सेहत का ख्याल रखें, थकान महसूस हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन शाम तक राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा से लाभ हो सकता है। खानपान में संतुलन बनाए रखें।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। परिवार में किसी खुशी का माहौल बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ के प्रबल योग हैं। ऑफिस में उच्च अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन ठंडे पानी से बचें।
कुंभ राशि वालों को आज मिलेजुले फल मिलेंगे। निवेश सोच-समझकर करें। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य रखें। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास के साथ आप आगे बढ़ेंगे।
सौराष्ट्रदेशे विशदेऽतिरम्येज्योतिर्मयं चन्द्रकलावतंसम्।
भक्तिप्रदानाय कृपावतीर्णतं सोमनाथं शरणं प्रपद्ये॥1॥
रत्नसानुशरासनं रजताद्रिश्रृंगनिकेतनं
शिञ्जिनीकृतपन्नगेश्वरमच्युतानलसायकम्।
ब्रह्ममुरारिसुरार्चितलिङ्गं निर्मलभासितशोभितलिङ्गम् । जन्मजदुःखविनाशकलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥१॥
नमामीशमीशान निर्वाणरूपं
विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम् ।