Logo

16 June 2025 Ka Rashifal (16 जून 2025 का राशिफल)

16 June 2025 Ka Rashifal (16 जून 2025 का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 16 June 2025: इन राशियों की खुल सकती है किस्मत की तिजोरी, धन वृद्धि के बन रहे हैं शुभ योग, जानें 16 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 16 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 16 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। इसके साथ ही आज धनिष्ठा नक्षत्र के साथ वैधृति और रवि योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें मकर राशि में विराजमान रहेंगे। आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसरों और तरक्की का संदेश लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ के योग हैं तो कुछ लोगों को अपने स्वास्थ्य और संबंधों पर ध्यान देना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं आज का राशिफल आपके लिए क्या खास लेकर आया है।

मेष आज का राशिफल

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या तरक्की की सूचना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : नांरगी
  • आज का उपाय : नीले फूल चढ़ाएं और शिवजी को पंचामृत अर्पित करें।

वृषभ आज का राशिफल

आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप अपने फैसले सोच-समझकर लेंगे तो फायदा होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। घर में कोई छोटा-मोटा सेलिब्रेशन कर सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत फैसला न लें।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : पीले फूल और गुड़ अर्पित करें।

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए सौदे फायदेमंद साबित हो सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग :सफेद
  • आज का उपाय : तांबे के लोटे से जल और दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

कर्क आज का राशिफल

आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बहस से बचें। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर शहद और जल अर्पित करें।

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला है। पुरानी योजनाएं सफल हो सकती हैं। व्यापारियों को धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग :गुलाबी
  • आज का उपाय : शिवजी को सफेद फूल और दूध अर्पित करें।

कन्या आज का राशिफल

आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति रह सकती है। करियर में बदलाव की सोच सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। दोस्तों से मदद मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग :हरा
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर लाल चंदन और जल चढ़ाएं।

तुला आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। धन लाभ के योग हैं। पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। सेहत भी बढ़िया रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : शिव जी की पूजा करें।

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। खर्चे बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव से बचें और किसी से बहस करने से बचें। सेहत का ख्याल रखें। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : बैंगनी
  • आज का उपाय : महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

धनु आज का राशिफल

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए नई शुरुआत का है। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शादीशुदा जीवन में मधुरता आएगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • शुभ अंक : 
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : चंद्रमा को अर्घ्य दें।

मकर आज का राशिफल

मकर राशि वालों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। सिंगल लोगों की लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग :मैरून
  • आज का उपाय : शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

कुंभ आज का राशिफल

आज नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : ग्रे
  • आज का उपाय : सफेद चीजों का दान करें।

मीन आज का राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। संतान की कोई इच्छा पूरी होगी। सिंगल लोगों की लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है। धन संबंधित समस्याएं कम होंगी।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग :गोल्डन
  • आज का उपाय : कच्चे दूध और बेलपत्र से अभिषेक करें।
........................................................................................................
हरि तुम हरो जन की भीर(Hari Tum Haro Jan Ki Bhir)

हरि तुम हरो जन की भीर।
द्रोपदी की लाज राखी, तुम बढ़ायो चीर॥

हरिद्वार जाउंगी, सखी ना लौट के आऊँगी(Haridwar Jaungi Sakhi Na Laut Ke Aaungi)

सखी हरिद्वार जाउंगी,
हरिद्वार जाउंगी,

हे गोविन्द हे गोपाल अब तो जीवन हारे(He Govind He Gopal Ab To Jeevan Hare)

हे गोविन्द हे गोपाल अब तो जीवन हारे ।
अब तो जीवन हारे, प्रभु शरण हैं तिहारे ॥

है अनुपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान (Hai Anupam Jiski Shan Usko Kahte Hai Hanuman)

है अनुपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान,

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang