सावन में श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी,
झूला झूलन की देखो,
आई है रुत ये प्यारी,
चंदन चौकी बनवाई,
रेशम की डोर लगाई,
भक्तों ने मिल के करली,
सारी तैयारी,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी ॥
आया सावन मस्त महीना,
फूल खिले है उपवन में अब,
आओ राधा रानी,
राधा रानी के संग मोहन,
झूलेंगे झूले में देखो,
आई रूत मस्तानी,
हाथ में हाथ है श्याम के साथ है,
झूला झूलेगी प्यारी,
बरसाने वाली,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी ॥
सुंदर सुंदर फूलों से है,
डाली चार सजाई अपने,
हाथों से कृष्ण कन्हाई,
कोमल कोमल गूंथ गूंथ कर,
रेशम डोर बंधाई गेंदा,
चंपा से उसको सजाई,
कैसी अद्भुत छटा,
छाई काली घटा,
अंबर में चमके बिजली,
बनके मतवाली,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी ॥
मनमोहन है जनम जनम से,
राधा का दीवाना ये तो,
जाने दुनिया सारी,
केशव राधा की प्रीति का,
बंधन बड़ा सुहाना कैसी,
महिमा ग्रंथों से जानी,
लागी मन में लगन,
प्रेम में हो मगन,
भक्तों के संग में नाचे,
कुंज बिहारी,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी ॥
सावन में श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी,
झूला झूलन की देखो,
आई है रुत ये प्यारी,
चंदन चौकी बनवाई,
रेशम की डोर लगाई,
भक्तों ने मिल के करली,
सारी तैयारी,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी ॥
साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण 29 मार्च, शनिवार को लगने वाला है। यह ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:16 बजे समाप्त होगा।
सनातन धर्म में वैशाख महीने का विशेष महत्व है। वहीं, हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख महीना वर्ष का दूसरा महीना माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह महीना भगवान श्री कृष्ण के लिए अत्यंत प्रिय है। इसके अलावा इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व है।
स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब आपकी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में संतुलन नहीं होता है, तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
मई माह की शुरुआत हो चुकी है और सभी लोग अपने करियर और जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए अवसरों की तलाश में हैं। यदि आप अपने करियर में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है।