Logo

हठयोगी के कितने प्रकार होते हैं

हठयोगी के कितने प्रकार होते हैं

हठयोगी क्यों देते हैं अपने शरीर को कष्ट, जानिए कितने प्रकार के होते हैं हठयोग 


आपने अक्सर साधु-संतों को अजीबोगरीब मुद्राओं में, शरीर को कष्ट देते हुए देखा होगा। क्या आपने कभी सोचा है कि वे ऐसा क्यों करते हैं? क्या आप जानते हैं कि यह सब हठयोग से जुड़ा हुआ है? हठयोग के कुछ अभ्यासों में शरीर को कष्ट देकर शारीरिक शुद्धि की जाती है। ऐसा माना जाता है कि शरीर में जमा विषैले पदार्थों को निकालने के लिए कष्ट सहना जरूरी है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आखिर हठयोगी अपने ही शरीर को कष्ट देकर आत्मिक शांति कैसे प्राप्त करते हैं। 


कौन होते हैं हठयोगी? 


साधु-संत हमेशा किसी भी कठिन परिश्रम या तपस्या को साधना की दृष्टि से करते हैं। उनका लक्ष्य होता है अपनी साधना को सफल बनाना और सिद्धि प्राप्त करना। कई महात्मा पंचधूनी जैसी कठोर तपस्या करते हैं, जो हठयोग का ही एक रूप है। इसी तरह, खड़े-खड़े तपस्या करना, बिना खाए-पीए रहना, ये सभी हठयोग के अंतर्गत आते हैं।


दरअसल, हठयोग का अर्थ है किसी साधना को करने के लिए अपने मन को बलपूर्वक एकाग्र करना। यह एक तरह का आत्म-अनुशासन है, जिसमें साधक अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाता है। हठयोग में शुद्ध और निष्काम भावना का होना बहुत जरूरी है। साधक को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहना होता है।


हठयोग के माध्यम से साधक अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखता है। यह उसे मानसिक शांति और आत्मज्ञान प्राप्त करने में मदद करता है। हठयोग के विभिन्न प्रकार के आसन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास होते हैं जो शरीर और मन को संतुलित करते हैं।


कितने प्रकार के हठयोग होते हैं?


कई साधु संत, इंद्रियों और मन पर नियंत्रण पाने तथा आध्यात्मिक उन्नति के लिए विभिन्न प्रकार के हठयोग करते हैं। इनमें से कुछ साधनाओं में शारीरिक कष्ट सहन करना भी शामिल हो सकता है। वे अपने मन को एकाग्र करके ईश्वर की प्राप्ति या सिद्धियों को पाने का प्रयास करते हैं। सनातन परंपरा में हठ के चार प्रकार बताए गए हैं: राजहठ, बालहठ, स्त्रीहठ और योगहठ। इनमें योगहठ, साधुओं द्वारा किए जाने वाले योग अभ्यासों को दर्शाता है।


साधु-संत देते हैं अग्नि परीक्षा? 


जेठ का महीना आते ही भारत के कई हिस्सों में साधु-संतों द्वारा अग्नि तपस्या का आयोजन किया जाता है। इस तपस्या में साधु पांच कंडों की धूनी लगाते हैं और उसके बीच बैठकर तप करते हैं। यह तपस्या हर दिन थोड़ी-थोड़ी बढ़ती जाती है, यानी हर दिन पांच-पांच कंडे और जोड़े जाते हैं।

इस हठयोग में साधु अपने शरीर पर भस्म लगाते हैं और आग के ढेर के बीच बैठ जाते हैं। इस दौरान उनके सिर पर गीला कपड़ा बांधा जाता है ताकि आंख और कान को किसी तरह की क्षति न पहुंचे। यह तपस्या बेहद कठिन होती है, लेकिन साधुओं का मानना है कि इससे शरीर और मन को शक्ति मिलती है।

पंचधूनी की परंपरा बेहद प्राचीन है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी पार्वती ने भी भगवान शिव को पाने के लिए इसी तरह की तपस्या की थी। उन्होंने कठोर तपस्या करके भगवान शिव को प्रसन्न किया था।


........................................................................................................
फाल्गुन मास शुभ मुहूर्त

सनातन हिंदू धर्म में, माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत मानी जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह वर्ष का अंतिम महीना होता है। फाल्गुन के महीने को फागुन का महीना भी कहा जाता है।

फाल्गुन महीने में विवाह मुहूर्त

फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने का समापन शिवरात्रि के दो दिन बाद होगा। आसान शब्दों में कहें तो 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसके दो दिन बाद मार्च महीने की शुरुआत होगी। इससे पहले फाल्गुन महीने की शुरुआत होगी।

फाल्गुन महीने में व्रत-त्योहार

फाल्गुन’ हिंदू पंचांग का अंतिम महीना है जिसके बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। फाल्गुन को हर्ष और उल्लास का महीना माना जाता है। जॉर्जियन कैलेंडर के अनुसार यह महीना फरवरी और मार्च को में पड़ता है।

14 फरवरी 2025 का पंचांग

आज इस पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर अतिगण्ड और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang