बिगड़ी बनाने वाली,
कष्ट मिटाने वाली,
दुनिया में जगदंबे माँ,
अपना बनाने वाली,
भाग्य जगाने वाली,
बस एक जगदंबे माँ,
शेरावाली का आज जगराता है,
अम्बे रानी का आज जगराता है ॥
दूर क्यों रहता है,
माँ की शरण आजा,
माँ के दर पर हैं बराबर,
रंक हो या राजा,
बड़ा हो या छोटा,
खरा हो या खोटा,
मैया के दर से वो,
नहीं खाली लौटा,
जो भी श्रद्धा से,
शीश झुकाता है,
आज जगराता है,
शेरावाली का आज जगराता है,
अम्बे रानी का आज जगराता है ॥
मुगल सेना लेकर,
राजा अकबर आया,
माँ की पावन ज्योति,
वो बुझा ना पाया,
मान टूटा अकबर का,
सवाली बन गया दर का,
चूमकर चौखट सेवक,
बना मेरी मां के घर का,
छत्र सोने का,
अकबर चढ़ाता है,
आज जगराता है,
शेरावाली का आज जगराता है,
अम्बे रानी का आज जगराता है ॥
ऐ ‘अंजुम’ दुनिया में,
माँ की क्या शान है,
हो निर्धन या धनवाला,
मिले सब को मान है,
जिसने भी मां को मनाया,
मुंह मांगा उसने पाया,
मैंने किस्मत का ताला,
मां के दर पे खुलवाया,
तभी तो ये ‘लक्खा’,
मां के गुण गाता है,
आज जगराता है,
शेरावाली का आज जगराता है,
अम्बे रानी का आज जगराता है ॥
बिगड़ी बनाने वाली,
कष्ट मिटाने वाली,
दुनिया में जगदंबे माँ,
अपना बनाने वाली,
भाग्य जगाने वाली,
बस एक जगदंबे माँ,
शेरावाली का आज जगराता है,
अम्बे रानी का आज जगराता है ॥
मेष राशि वालों के लिए साल 2025 एक नए अध्याय की शुरुआत लेकर आया है। यह साल चुनौतियों और अवसरों का मिश्रण होगा जो आपके जीवन को नए आयाम देगा।
साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है और वृष राशि वाले अपने जीवन में नए बदलावों की उम्मीद कर रहे हैं। क्या यह साल आपके करियर में उन्नति के मौके लेकर आएगा? क्या प्रेम और रिश्तों में मधुरता का संचार होगा?
नई उमंग, नई आशाएं, और नई चुनौतियों के साथ साल 2025 की शुरुआत होगी। मिथुन राशि के लिए यह साल क्या खास लेकर आया है? क्या यह साल आपके करियर, प्रेम और स्वास्थ्य में नए आयाम जोड़ेगा?
कर्क राशि वालों के लिए साल 2025 का विस्तृत राशिफल और उपाय जानने के लिए पढ़े। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2025 में आपके करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और व्यवसायिक जीवन में क्या होने वाला है। साथ ही कुछ विशेष उपाय भी बताएंगे जो आपको साल 2025 में सफलता और समृद्धि प्राप्त करने में मदद करेंगे।