Logo

चलो राम के धाम अयोध्या राम बुलाते है (Chalo Ram Ke Dham Ayodhya, Ram Bulate Hain)

चलो राम के धाम अयोध्या राम बुलाते है (Chalo Ram Ke Dham Ayodhya, Ram Bulate Hain)

श्री राम के भक्त सुनो,

ले भगवा हाथ में निकलो तुम

कर दो भगवामय जग को

रंग भगवे में अब रंगलो तुम

दर्शन करके हम जीवन सफल बनाते हैं


चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है

सज गई नगरी राघव की

हम खबर सुनाते हैं

अरे चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है


पुण्य धरा भी करती है

भक्तों श्री राम का स्वागत

बरसों से हमने रखी है

प्रभु राम से चाहत

रामराज फिर से आया ऐलान कराते हैं


चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है

सज गई नगरी राघव की

हम खबर सुनाते हैं

अरे चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है


सांसे राम से जिनकी चलती

प्राण उन्हीं के नाम

भरोसा है हम सबको उन पर

चल देंगे हम राम के धाम

प्राण में जिनके राम रहे वो राम को पाते हैं


चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है

सज गई नगरी राघव की

हम खबर सुनाते हैं

अरे चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है


जग मग जग मग रोशनी कर दो

दीए जले हर घर में

श्री राम की ज्योत जलाकर

मने दिवाली जग में

सज गई नगरी राघव की चलो देख के आते है


चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है

सज गई नगरी राघव की

हम खबर सुनाते हैं

अरे चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है



बोलो राम राम, बोलो राम राम

बोलो राम राम, बोलो राम राम

बोलो सीता राम, राम राम राम


बोलो राम राम, बोलो राम राम

बोलो राम राम, बोलो राम राम

बोलो सीता राम, राम राम राम


जय श्री राम

........................................................................................................
माघ गुप्त नवरात्रि में क्या दान करें

सनातन हिंदू धर्म के वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्तमान में माघ का पवित्र महीना चल रहा है। इस दौरान पड़ने वाली नवरात्रि को माघ गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।

शुक्रवार की पूजा विधि

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन विशेष रूप से देवी लक्ष्मी से जुड़ा होता है। इसे लक्ष्मी व्रत या शुक्रवार व्रत के रूप में मनाया जाता है।

शनिवार की पूजा विधि

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन विशेष रूप से भगवान शनिदेव से जुड़ा हुआ होता है। इसे "शनिवार व्रत" या "शनि व्रत" के रूप में मनाया जाता है।

रविवार की पूजा विधि

हिंदू धर्म में रविवार का दिन विशेष रूप से भगवान सूर्यदेव से जुड़ा हुआ है। इसे "रविवार व्रत" या "सूर्य व्रत" के रूप में मनाया जाता है। रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, सम्मान और शक्ति की प्राप्ति होती है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang