Logo

फाल्गुन महीने में विवाह मुहूर्त

फाल्गुन महीने में विवाह मुहूर्त

Vivah Muhurat Falgun 2025: फाल्गुन महीने में 19 दिन बजेंगी शहनाइयां,  जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त और तिथि 


फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने का समापन शिवरात्रि के दो दिन बाद होगा। आसान शब्दों में कहें तो 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसके दो दिन बाद मार्च महीने की शुरुआत होगी। इससे पहले फाल्गुन महीने की शुरुआत होगी। ज्योतिषियों की मानें तो माघ और फाल्गुन का महीना विवाह के लिए उत्तम माना गया है। इस महीने में विवाह करने से वर और वधू का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। तो आइए, इस आर्टिकल में फाल्गुन महीने में विवाह मुहूर्त की तिथियां के बारे में जानते हैं। 


फरवरी में विवाह के शुभ मुहूर्त 


  • 2 फरवरी 2025, रविवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 09:14 बजे से 07:08 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद, रेवती।
  • 3 फरवरी 2025, सोमवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 07:08 बजे से शाम 05:40 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।
  • 6 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- रात 07:29 बजे से 7 फरवरी 2025, सुबह 07:06 बजे तक, नक्षत्र:रोहिणी। 
  • 7 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 07:06 बजे से शाम 04:17 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, दशमी।
  • 12 फरवरी 2025, बुधवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 01:58 बजे से 13 फरवरी 2025, सुबह 07:01 बजे तक, नक्षत्र:मघा।
  • 13 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 07:01 बजे से सुबह 07:31 बजे तक, नक्षत्र: मघा।
  • 14 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- रात 11:09 बजे से 15 फरवरी 2025, 06:59 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, हस्त। 
  • 15 फरवरी 2025, शनिवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 06:59 बजे से सुबह 10:48 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी।
  • 16 फरवरी 2025, रविवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 06:59 बजे से सुबह 08:06 बजे तक, नक्षत्र: हस्त।
  • 18 फरवरी 2025, मंगलवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 09:52 बजे से 9 फरवरी 2025, सुबह 06:56 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती।
  • 19 फरवरी 2025, बुधवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 06:56 बजे से रात 07:32 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती।
  • 21 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 11:59 बजे से दोपहर 03:54 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।
  • 23 फरवरी 2025, रविवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- दोपहर 01:55 बजे से सुबह 06:43 बजे तक, नक्षत्र: मूल।
  • 25 फरवरी 2025, मंगलवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 08:15 बजे से शाम 06:31 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा।


मार्च में विवाह के शुभ मुहूर्त 


  • 1 मार्च शनिवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 11:22 बजे से 1 मार्च 2025, सुबह 06:45 बजे तक, नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद, तृतीया।
  • 2 मार्च 2025, रविवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 06:45 से 03 मार्च 2025 रात 01:14 बजे तक,  नक्षत्र:उत्तराभाद्रपद, रेवती
  • 6 मार्च 2025, बृहस्पतिवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- रात 10:01 बजे से 7 मार्च 2025, सुबह 06:40 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, मॄगशिरा।
  • 7 मार्च 2025, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 06:40 बजे से सुबह 11:32 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, मृगशिरा।
  • 12 मार्च 2025, बुधवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 08:43 बजे से 12 मार्च 2025, सुबह 04:05 बजे तक, नक्षत्र: मघा।


16 संस्कारों में से एक होता है विवाह संस्कार 


सनातन धर्म दुनिया के सबसे पुराने धर्मों में से एक है, जो कई प्रकार की परंपराओं और मान्यताओं से समृद्ध है। इस परंपरा में से एक शुभ विवाह भी है, यह जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण पल होता है। विवाह कई तरह से किए जाते हैं। क्षेत्र के हिसाब से अपने-अपने रीति-रिवाज और महत्व होते हैं। हिंदू धर्म में यह 16 संस्कारों में से एक होता है और इसके बगैर कोई भी व्यक्ति गृहस्थ आश्रम में प्रवेश नहीं कर सकता है। इसलिए, हमारे शास्त्रों में विवाह को सबसे महत्वपूर्ण और कल्याणकारी संस्कार माना जाता है।


........................................................................................................
धनु राशिफल जनवरी 2025

धनु राशि के लिए जनवरी थोड़ा तार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बता दें कि ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि का पूर्वानुमान लगाया जाता है। हालांकि, ग्रहों की स्थिति हर महीने अलग-अलग होती है।

वृश्चिक राशिफल जनवरी 2025

जनवरी 2025, की शुरुआत में वृश्चिक राशि के जातकों द्वारा की गई मेहनत और प्रयास का फल उन्हें उम्मीद से कम मिलेगा। जिसके चलते वृश्चिक राशि वालों के मन में हताशा के भाव उत्पन्न होंगे।

मकर राशिफल जनवरी 2025

जनवरी 2025 में, मकर राशि के जातकों को अपने कार्य को समय पर पूर्ण करने हेतु अधिक परिश्रम और भागदौड़ करनी पड़ेगी। वहीं, महीने की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े मामले चिंता का कारण बनेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में भी अड़चनें आ सकती हैं।

कुंभ राशिफल जनवरी 2025

कुंभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिलाजुला रहेगा। बता दें कि ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर राशि के बारे में जाना जाता है। वहीं, ग्रहों की स्थिति भी प्रत्येक माह भिन्न होती है।

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang