पूरे भारतवर्ष में दीपावली का त्योहार बहुत ही आनंद, उत्साह और उम्मीद के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु विभिन्न प्रकार के जप- तप, हवन एवं पूजन किए जाते हैं। सभी भक्त अपने सामर्थ्य अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर अपना मनवांछित फल प्राप्त करने हेतु जतन करते हैं। इस लेख में विस्तार से जानिए कैसे विशेष आरती और विभिन्न नामों से माता को प्रसन्न किया जा सकता है।
माता महालक्ष्मी के पूजन के समय जप, तप, हवन और पाठ इत्यादि के पश्चात आप मां लक्ष्मी की आरती की तैयारी करते हैं। हालांकि, आरती से पूर्व विभिन्न नामों से मां लक्ष्मी का आह्वाहन किया जाता है जो इस प्रकार हैं।
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया, जय लक्ष्मी माता।
तुमको निसदिन सेवत, मैया जी को निसदिन सेवत।
हर विष्णु धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता।
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता, मैया, तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, सूर्य-चंद्रमा ध्यावत।
नारद ऋषि गाता, ॐ जय लक्ष्मी माता।।
दुर्गा रुप निरंजनी, सुख, संपत्ति दाता। मैया, सुख, संपत्ति दाता।।
जो कोई तुमको ध्यावत, जो कोई तुमको ध्यावत।
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता, ॐ जय लक्ष्मी माता।।
तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभ दाता। मैया, तुम ही शुभ दाता।
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, कर्म प्रभाव प्रकाशिनी।
भवनिधि की त्राताॐ जय लक्ष्मी माता।
जिस घर तुम रहती तः सब सद्गुण आता
मैया, सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, सब संभव हो जाता।
मन नहीं घबराता, ॐ जय लक्ष्मी माता।
तुम बिन यज्ञ ना होते, वस्त्र ना हो पाता, मैया, वस्त्र ना हो पाता।
खान-पान का वैभव, खान-पान का वैभव।
सब तुमसे आता, ॐ जय लक्ष्मी माता।
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता, मैया, क्षीरोदधि जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, रत्न चतुर्दश तुम बिन।
कोई नहीं पाता, ॐ जय लक्ष्मी माता।
महालक्ष्मी जी की आरती जो कोई नर गाता। मैया, जो कोई नर गाता।।
उर आनंद समाता, उर आनंद समाता।
पाप उतर जाता, ॐ जय लक्ष्मी माता।
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया, जय लक्ष्मी माता।।
तुमको निसदिन सेवत, मैया जी को निसदिन सेवत।
हर विष्णु धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता।।
मां लक्ष्मी की आरती से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। परिवार में सदैव शांति बनी रहती है। आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है और जीवन में आरोग्य का संचार होकर स्वच्छता एवं उत्तम स्वास्थ्य कि प्राप्ति होती है। असंभव कार्य संभव होने लगते हैं और तो और सारे पाप भी खत्म हो जाते हैं।
हिंदू धर्म में यमदेवता को मृत्यु के देवता के रूप में पूजा जाता है। यमराज या यमदेवता को संसार में मृत्यु के बाद आत्माओं का न्याय करने वाला देवता माना जाता है। वे पाताल लोक (नरक) के शासक हैं और मृत आत्माओं का मार्गदर्शन करते हैं।
माघ माह का प्रारंभ होने जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में कल्पवासी संगम तट पर पहुंचने वाले हैं। पुराणों में भी इस महीने का वर्णन किया गया है। कहा जाता है कि इस महीने में भगवान विष्णु गंगा जल में निवास करते हैं। इसी कारण गंगा स्नान को विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है। धर्म ग्रंथों में इस महीने के दौरान गंगा स्नान के महत्व को विस्तार से बताया गया है।
महाकुंभ मेला, जो हर 12 वर्षों में एक बार आयोजित होता है, हिंदू धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। इस मेले में लाखों श्रद्धालु एकत्र होकर संगम स्थलों पर पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। विशेष रूप से शाही स्नान का अत्यधिक महत्व है, जो महाकुंभ के मुख्य आकर्षणों में से एक है।
महाकुंभ, दुनिया के सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान है। हर 12 साल में इसका आयोजन किया जाता है। इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु एक जगह इकट्ठा होते हैं। प्रयागराज के कुंभ में भी बड़ी संख्या में लोग आने वाले हैं।