Logo

देव दिवाली पितृ कृपा

देव दिवाली पितृ कृपा

देव दीपावली पर इन उपायों को करने से प्राप्त होगी देवताओं और पितरों की कृपा 


देव दिवाली, जो कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर मनायी जाती है, भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, इसके उपलक्ष्य में देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर दिवाली मनाई थी। इसलिए इसे देव दीवाली कहा जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और भारत में मुख्य रूप से काशी के गंगा नदी के तट पर मनाया जाता है।


इस वर्ष 15 नवंबर 2024 को देव दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन स्नान, दान और पूजा करने से पितरों की कृपा और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन महादेव और भगवान विष्णु की विधि अनुसार पूजा करने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है और मन से डर-भय समाप्त होते हैं। देव दिवाली के दिन कुछ विशेष उपाय करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और भक्तों पर ईश्वर और पितरों की कृपा होती है। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं। 


देव दिवाली के दिन के शुभ योग


पंचांग के अनुसार इस साल देव दिवाली पर इन व्यातीपात और वरीयान योग बन रहा है। साथ ही इस दिन भरणी नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में कुछ खास उपाय करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। 



देव दिवाली पर इस आसान उपाय से सुख-समृद्धि प्राप्त करें


1. आटे और मिट्टी के दीये जलाएं और 7 लौंग रखें लाभ- सुख-समृद्धि का वास होता है।

2. तुलसी की 11 पत्तियों को धागे में पिरो कर माला बनाएं और भगवान विष्णु को अर्पित करें लाभ- जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती हैं। 

3. घर की साफ-सफाई करें, मुख्य द्वार की स्वच्छता का ध्यान रखें लाभ-आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है। 

4. तोरण लगाएं, रंगोली बनाएं और घर में गंगाजल का छिड़काव करें लाभ- दरिद्रता दूर होती है।

5. शाम को मुख्य द्वार और घर में घी के दीप जलाकर मां लक्ष्मी की पूजा करें लाभ- आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है।

6. गंगा स्नान करें और दीपदान करें लाभ- देवताओं और पितरों की कृपा प्राप्त होती है। 

7. भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ें लाभ- मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। 


........................................................................................................
वाहन खरीद शुभ मुहूर्त मई 2025

वाहन खरीदना एक महत्वपूर्ण काम होता है, जहां आपका एक सपना वास्तविकता में बदलने वाला होता है। हिंदू धर्म में जिस तरह लोग मांगलिक कार्य से पहले शुभ मुहूर्त देखते हैं, उसी तरह संपत्ति, वाहन, भूमि खरीदने से पहले भी शुभ मुहूर्त देखा जाता है। मान्यता है कि शुभ समय में वाहन खरीदने से गाड़ी के मालिक के जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त मई 2025

जमीन या संपत्ति खरीदना एक महत्वपूर्ण निर्णय है जिसमें आपका भविष्य और वित्तीय स्थिरता शामिल है। ऐसे में शुभ मुहूर्त का चयन करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। यह न केवल आपके निवेश को सफल और लाभदायक बनाता है बल्कि आपके जीवन में स्थिरता और सुख-शांति भी लाता है।

नामकरण संस्कार शुभ मुहूर्त मई 2025

साल 2025 में अपने नन्हे मेहमान के आगमन के साथ आप उनके नामकरण संस्कार की तैयारी में जुट गए होंगे। यह एक ऐसा पल है जो न केवल आपके परिवार के लिए बल्कि आपके बच्चे के भविष्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। नामकरण संस्कार, जिसमें बच्चे को उसका पहला नाम दिया जाता है। यह हिंदू धर्म में 16 प्रमुख संस्कारों में से एक है।

जनेऊ संस्कार शुभ मुहूर्त मई 2025

हिंदू धर्म में उपनयन संस्कार एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। उपनयन शब्द का अर्थ है "अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ना"। इस अनुष्ठान से बालक को धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang