Logo

वाहन खरीद शुभ मुहूर्त मई 2025

वाहन खरीद शुभ मुहूर्त मई 2025

May 2025 Vahan Muhurat: मई 2025 में कर रहे हैं वाहन खरीदने का प्लान? यहां जानें शुभ मुहूर्त और नक्षत्र


वाहन खरीदना एक महत्वपूर्ण काम होता है, जहां आपका एक सपना वास्तविकता में बदलने वाला होता है। हिंदू धर्म में जिस तरह लोग मांगलिक कार्य से पहले शुभ मुहूर्त देखते हैं, उसी तरह संपत्ति, वाहन, भूमि खरीदने से पहले भी शुभ मुहूर्त देखा जाता है। मान्यता है कि शुभ समय में वाहन खरीदने से गाड़ी के मालिक के जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। यह न केवल आपके वाहन से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकता है, बल्कि आपके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य भी ला सकता है। अगर आप भी मई 2025 में नए वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र बताए गए हैं। इन मुहूर्तों में आप कार, बाइक, ट्रक और अन्य सभी तरह के वाहनों की खरीदी कर सकते हैं।

मई 2025 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

वाहन खरीदने के लिए 1,2,4,9,11,12,18,19 और 23 मई 2025 जैसी तारीखें चुन सकते हैं। इसके अलावा और शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र नीचे दिए गए हैं- 

1. 1 मई 2025, गुरुवार
- समय: सुबह 11:23 बजे से दोपहर 02:21 बजे तक
- नक्षत्र: मृगशीर्ष
2. 2 मई 2025, शुक्रवार
- समय: दोपहर 01:04 बजे से 3 मई 2025, सुबह 05:39 बजे तक
- नक्षत्र: पुनर्वसु
3. 4 मई 2025, रविवार
- समय: सुबह 07:18 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक
- नक्षत्र: पुष्य
4. 9 मई 2025, शुक्रवार
- समय: दोपहर 02:56 बजे से 10 मई 2025, सुबह 05:33 बजे तक
- नक्षत्र: हस्त, चित्रा
5. 11 मई 2025, रविवार
- समय: रात 08:01 बजे से 12 मई 2025, सुबह 05:32 बजे तक
- नक्षत्र: स्वाति
6. 12 मई 2025, सोमवार
- समय: सुबह 05:32 बजे से सुबह 06:17 बजे तक
- नक्षत्र: विशाखा, स्वाति
7. 18 मई 2025, रविवार
- समय: शाम 06:52 बजे से 19 मई 2025, सुबह 05:28 बजे तक
- नक्षत्र: श्रवण
8. 19 मई 2025, सोमवार
- समय: सुबह 05:28 बजे से सुबह 06:11 बजे तक
- नक्षत्र: श्रवण
9. 23 मई 2025, शुक्रवार
- समय: शाम 04:02 बजे से रात 10:29 बजे तक
- नक्षत्र: रेवती

शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने का महत्व

वाहन खरीदना एक महत्वपूर्ण निर्णय है और सही समय पर इसकी खरीदारी करना आपके लिए बेहतर अनुभव प्रदान कर सकता है। ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ दिन और समय वाहन खरीदने के लिए अधिक अनुकूल होते हैं। सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार जैसे दिन वाहन खरीदने के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। शनिवार को शनि ग्रह से जुड़े होने के कारण इससे बचना चाहिए। शुक्रवार का दिन विशेष रूप से अनुकूल है और एकादशी को भी एक शुभ दिन के रूप में देखा जाता है। नक्षत्रों के मामले में स्वाति, पुनर्वसु, शतभिषा और धनिष्ठा जैसे नक्षत्र वाहन खरीद के लिए शुभ होते हैं।

ये नक्षत्र और तिथियां वाहन खरीदी के लिए शुभ

अश्विनी और माघ जैसे नक्षत्र भी वाहन खरीदने के लिए शुभ हो सकते हैं। चंद्र राशि के पहले, तीसरे, पांचवें, छठे, दसवें, ग्यारहवें, तेरहवें दिन और पूर्णिमा जैसी तिथियां शुभ मानी जाती हैं। राहु काल के दौरान वाहन खरीदना या बेचना नहीं चाहिए और अमावस्या के दिन भी खरीदारी करने से बचना चाहिए। अपनी जन्म कुंडली का विश्लेषण करने के लिए ज्योतिषी से परामर्श करने से ग्रहों की स्थिति के आधार पर उपयुक्त दिन निर्धारित करने में मदद मिलेगी। सुनिश्चित करें कि चंद्रमा आपकी जन्म कुंडली के छठे, आठवें या बारहवें घर में न हो।

........................................................................................................
राम नाम लड्डू, गोपाल नाम घी(Ram Naam Ladd, Gopal Naam Gee)

जय सीता राम की। जय राधे श्याम की ॥
राम नाम लड्डू, गोपाल नाम घी ।

राम नाम ना गाया तूने, बस माया ही जोड़ी (Ram Naam Na Gaya Tune Bas Maya Hi Jodi)

राम नाम ना गाया तूने,
बस माया ही जोड़ी,

राम नाम से जगमग है (Ram Naam Se Jagmag Hai)

वो कितने धनवान धनी जो
राम के दर्शन पाते हैं

पूरब से जब सूरज निकले (Purab Se Jab Suraj Nikle)

पूरब से जब सूरज निकले,
सिंदूरी घन छाए,

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang