Logo

देव दिवाली पर कितने दीप जलाएं

देव दिवाली पर कितने दीप जलाएं

देव दीपावली पर इस समय जलाएं घर में दीप, इन स्थानों पर रखने से आएगी समृद्धि 


देव दीपावली, जिसे कार्तिक पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है, भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर राक्षस के संहार की याद में मनाया जाता है। यह पर्व देवताओं की मुक्ति का प्रतीक है, जब भगवान शिव ने उन्हें त्रिपुरासुर के आतंक से मुक्त कराया था। इसके बाद देवताओं ने बैकुंठ लोक में दीप जलाकर खुशियां मनाई थी, जिसे देव दीपावली के रूप में मनाया जाने लगा।


देव दीपावली का सनातन धर्म में विशेष महत्व है, और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन नदी में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। देव दीपावली पर सत्यनारायण व्रत रखने का भी विधान है। विशेष रूप से, काशी, हरिद्वार और प्रयागराज में देव दीपावली को धूमधाम से मनाया जाता है, जहां दीपदान करना विशेष महत्वपूर्ण है। इस साल यानी 2024 में देव दीपावली का त्योहार 15 नवंबर को मनाया जा रहा है। क्योंकि यह दीपों का त्योहार ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इस दिन कितने दीपक जलाना शुभ होता है और घर में किस स्थान पर और कब दीपक लगाने चाहिए। ऐसे में आईये इन सवालों के जवाब आपको बताते हैं। 


देव दीपावली पर किस समय में जलाएं दीपक 


देव दिवाली के दिन दीपक जलाने का विशेष महत्व है। इस दिन दीपक प्रदोष काल में जलाकर दीपदान करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।


देव दीपावली पर घर के अलावा इन जगहों पर भी करें दीपदान 


मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली के दिन दीपदान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में घर के अलावा और भी कई स्थान जहां दीपक जलाना बेहद की शुभ माना जाता है, जैसे- 


  1. देव दीपावली के दिन सबसे पहले अपने घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए। 
  2. इसके बाद अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। 
  3. इसके बाद भगवान विष्णु और भगवान शिव के मंदिर में दीपक जलाएं। 
  4. इसके अलावा नदी किनारे भी दीपक जलाना चाहिए। 
  5. इसके अलावा यदि संभव हो सके तो अपने गुरु या फिर किसी विद्वान ब्राह्मण के घर में भी दीपदान करना चाहिए। इस दिन पूर्णिमा तिथि होने की वजह से पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना भी शुभ होता है। 
  6. इस दिन शाम के वक्त धान के खेत में भी दीपदान करने से आपके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। 


देव दीपावली के दिन घर में किन जगहों पर जलाएं दीपक? 


  1. देव दीपावली के दिन शाम के वक्त प्रदोष काल में तुलसी के पेड़ पर दीपदान करें। 
  2. इसके बाद घर के मंदिर में दीपक जलाएं। 
  3. इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाएं। 
  4. अगर आप नदी किनारे दीपक जलाने नहीं जा सकते हैं तो अपने घर की रसोई में जल के स्रोत के पास दीपक जलाएं। 
  5. साथ ही ईशान कोण में एक घी का दीपक जरूर जलाकर रखें और इस दिन दक्षिण दिशा में चौमुखी तेल का दिया जलाने से आपके ऊपर से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है।


देव दीपावली पर कितने दीपक जलाना शुभ? 


देव दीपावली के दिन दीपदान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है, जिससे आपको भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। पद्म पुराण के एक अध्याय में बताया गया है कि उत्तराखंड में स्वयं महादेव ने पुत्र कार्तिकेय को दीपदान के महत्व के बारे में बताया था।


दीपदान की संख्या 


देव दीपावली के दिन 11, 21, 51 या 108 दीपक जलाना विशेष शुभ होता है।

लाभ:

- अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

- घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर होता है।

- भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।


........................................................................................................
8 June 2025 Panchang (8 जून 2025 का पंचांग)

आज 8 जून 2025 को ज्येष्ठ माह का 27वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष तिथि द्वादशी है। आज रविवार का दिन है।

9 June 2025 Panchang (9 जून 2025 का पंचांग)

आज 9 जून 2025 को ज्येष्ठ माह का 28वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष तिथि त्रयोदशी है। आज सोमवार का दिन है।

10 June 2025 Panchang (10 जून 2025 का पंचांग)

आज 10 जून 2025 को ज्येष्ठ माह का 29वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष तिथि चतुर्दशी है। आज मंगलवार का दिन है।

विवाह मुहूर्त जून 2025

अगर आप जून 2025 में शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो यह माह आपके लिए कुछ शुभ अवसर लेकर आ रहा है। इस महीने विवाह के लिए 5 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang