Logo

शुक्रवार के दिन क्या दान करें

शुक्रवार के दिन क्या दान करें

Shukravar Daan: शुक्रवार को इनमें से कोई एक चीज करें दान, नौकरी में मिलेगी बड़ी तरक्की, धन-दौलत की नहीं होगी कमी

Shukrawar Ko Kya Daan Kare: हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का विशेष महत्व होता है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है, जो धन, वैभव और सुख-समृद्धि की देवी हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर इस दिन सही वस्तुओं का दान किया जाए, तो न सिर्फ आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं बल्कि जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है। ऐसे में यहां जानिए कि शुक्रवार के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है और इससे क्या लाभ मिलते हैं।

1. सफेद वस्त्र और चावल का दान

शुक्रवार को सफेद वस्त्र और चावल का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दान विशेष रूप से कन्याओं, जरूरतमंद महिलाओं या ब्राह्मणों को दिया जाए तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सफेद वस्तुएं शुक्र ग्रह से जुड़ी होती हैं, जो सौंदर्य, प्रेम और समृद्धि के प्रतीक हैं।

2. गाय को गुड़ और आटे की गोलियां खिलाएं

गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। शुक्रवार के दिन गुड़ और आटे की गोलियां बनाकर गाय को खिलाने से जीवन में स्थिरता और धन-लाभ होता है। 

3. सुहागिन महिलाओं को दें सुहाग की चीजें

शुक्रवार के दिन सुहागिन महिलाओं को सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, लाल वस्त्र या श्रृंगार का सामान दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इससे वैवाहिक जीवन भी सुखद होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

4. मिश्री और सफेद मिठाई का दान

मिश्री और सफेद मिठाई जैसे बर्फी या रसगुल्ला का दान करना भी शुक्रवार के दिन लाभकारी माना जाता है। इसे मंदिर में या गरीबों को देने से मानसिक शांति मिलती है और मां लक्ष्मी अपनी कृपा भी बरसाती है।

5. धन की देवी को अर्पित करें कमल का फूल

मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय है। शुक्रवार के दिन कमल का फूल मंदिर में चढ़ाएं या किसी लक्ष्मी मंदिर में दान करें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

6. दूध या दही का दान

शुक्रवार को गाय का दूध या दही किसी जरूरतमंद को दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे रोगों में राहत मिलती है और शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है, जो वैवाहिक और पारिवारिक जीवन के लिए शुभ होता है।

7. कन्याओं को भोजन और उपहार दें

इस दिन कन्याओं को भोजन करवाना और उपहार देना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। शुक्रवार के दिन सात या नौ कन्याओं को खीर, पूड़ी, चने का भोजन कराकर उन्हें वस्त्र या श्रृंगार का सामान दें। इससे धन और संतान संबंधी सुख प्राप्त होता है।

........................................................................................................
कपिल अवतार (Kapil Avataar)

भगवान विष्णु के पांचवें अवतार की आराधना हम कपिल मुनि के रूप में करते हैं। यह अवतार विष्णु जी के 24 अवतारों में से प्रमुख है, जिसे अग्नि का अवतार भी कहा जाता है।

परशुराम अवतार

परशुराम ने क्यों किया अपना माता का वध, जानें क्या है धरती को क्षत्रिय विहीन करने की असल कहानी

नरसिंह अवतार (Narsingh Avatar)

ब्रह्मदेव के इस वरदान की रक्षा के लिए भगवान विष्णु को लिया था नरसिंह अवतार, जानिए पूरी कथा

वराहावतार (Varaah Avataar)

क्या है भगवान विष्णु के वराह अवतार की कथा, किस दैत्य का किया था वध?

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang