Somwar Daan: हिंदू धर्म में सप्ताह का पहला दिन, यानी सोमवार, भगवान शिव को समर्पित होता है। यह दिन न केवल पूजा-पाठ के लिए विशेष माना जाता है, बल्कि इस दिन दान करना भी बहुत पुण्यकारी और फलदायी होता है। शास्त्रों और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सोमवार के दिन कुछ खास चीजों का दान करने से दुख-दरिद्रता दूर होती है, मन शांत रहता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं सोमवार को किन चीजों का दान करना चाहिए और इसका क्या महत्व है।
सोमवार का दिन भगवान शिव का विशेष दिन होता है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करने के साथ-साथ कुछ चीजों का दान करने से भोलेनाथ विशेष कृपा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त सोमवार को विधि पूर्वक शिवजी की पूजा और दान करते हैं, उनके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
1. सफेद चीजों का दान
सोमवार को सफेद वस्त्र, सफेद चावल, दूध, मिश्री, दही जैसी चीजें दान करना बहुत शुभ माना जाता है। सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है।
2. चांदी का दान
अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक है, तो सोमवार के दिन चांदी का छोटा टुकड़ा, चांदी का सिक्का या चांदी का कोई आभूषण दान करना शुभ रहता है। चांदी चंद्रमा से संबंधित धातु है और चंद्रमा मन का कारक होता है। इससे मन मजबूत होता है और सोच सकारात्मक बनती है।
3. जल का दान
गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। आप सोमवार के दिन सड़क किनारे प्याऊ लगवा सकते हैं या किसी प्यासे को शीतल जल पिलाएं। इससे पितृ दोष भी कम होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
4. दूध और चावल का दान
सोमवार के दिन दूध और चावल का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आती है और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
5. गरीब ब्राह्मण को वस्त्र दान करें
किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को सफेद वस्त्र दान करना सोमवार के दिन अत्यंत फलदायी माना गया है। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और कुल की उन्नति होती है।
ऐसा माना जाता है कि सोमवार के दिन किए गए दान से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। शारीरिक और मानसिक कष्ट कम होते हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है। साथ ही, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती है और शत्रुओं से रक्षा होती है।
आज 02 मई 2025 वैशाख माह का बीसवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि पंचमी है। आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर धृति योग रहेगा। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज शुक्रवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
आज 03 मई 2025 वैशाख माह का इक्कीसवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि षष्ठी है। आज शनिवार का दिन है। इस तिथि पर शूल योग रहेगा।
आज 04 मई 2025 वैशाख माह का बाइसवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि सप्तमी है। आज रविवार का दिन है। इस तिथि पर गण्ड योग रहेगा।
आज 05 मई 2025 वैशाख माह का तेईसवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि अष्टमी है। आज सोमवार का दिन है। इस तिथि पर वृद्धि योग रहेगा।