Logo

शनिवार के दिन क्या दान करें

शनिवार के दिन क्या दान करें

Shaniwar Daan: शनिवार के दिन इन चीजों का करें दान, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, दूर होंगी सभी परेशानियां

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित होता है। शनि देव न्याय के देवता माने जाते हैं, जो मनुष्य के कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर किसी की कुंडली में शनि की दशा या साढ़ेसाती चल रही हो, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। ऐसे में शनिवार को कुछ खास चीजों का दान करना न केवल पुण्यदायी होता है बल्कि इससे शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं शनिवार को क्या-क्या दान करना शुभ माना गया है।

1. काले तिल और काली उड़द

शनिवार को काले तिल और काली उड़द का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि यह दान करने से व्यक्ति के ऊपर से शनि का अशुभ प्रभाव कम होता है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

2. काले वस्त्रों का दान

शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद को काले रंग के कपड़े दान करना शुभ माना जाता है। इसे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा बरसती है। खासकर अगर किसी पर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो, तो उसे यह उपाय जरूर करना चाहिए।

3. लोहे से बनी वस्तुएं

लोहे से बनी वस्तुएं जैसे कील, छुरी, लोहे का बर्तन आदि भी शनिवार को दान किए जा सकते हैं। इससे घर में सुख-शांति आती है।

4. सरसों का तेल

शनिवार को सरसों का तेल दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। आप यह तेल मंदिर में रखी शनिदेव की मूर्ति पर चढ़ा सकते हैं या किसी गरीब या ब्राह्मण को दान में दे सकते हैं। इससे शारीरिक पीड़ा, दरिद्रता और दुर्भाग्य दूर होता है।

5. जूते-चप्पल का दान

पुराने लेकिन साफ-सुथरे जूते-चप्पल शनिवार को गरीबों को दान करें। इससे भी शनि दोष कम होता है और कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। साथ ही, इससे नौकरी और व्यापार की समस्या भी दूर होती है।

6. कंबल या ऊनी वस्त्र

सर्दियों में शनिवार के दिन किसी गरीब को कंबल या ऊनी वस्त्र दान करना शनि देव की कृपा प्राप्त करने का एक उत्तम माध्यम है। इससे न केवल शनि की कृपा मिलती है बल्कि पुण्य भी मिलता है।

7. नीले फूल और नीला कपड़ा

अगर आप शनि मंदिर जाते हैं तो नीले फूल और नीला कपड़ा चढ़ाना न भूलें। इससे शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिलता है।

........................................................................................................
खाटू वाला खुद खाटू से, तेरे लिए आएगा(Khatu Wala Khud Khatu Se Tere Liye Aayega)

खाटू वाला खुद खाटू से,
तेरे लिए आएगा,

खाटु वाला श्याम, सपने में आता है(Khatu Wala Shyam Sapne Mein Aata Hai)

खाटू वाला श्याम,
सपने में आता है ॥

खाटू वाले श्याम धणी को, हैलो आयो है(Khatu Wale Shyam Dhani Ko Helo Aayo Hai)

खाटू चालों खाटू चालों,
खाटू वाले श्याम धणी को,

खाटू वाले श्याम हमारे(Khatu Wale Shyam Hamare)

खाटू वाले श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang