रविवार का व्रत हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भगवान सूर्य ऊर्जा, आत्मबल और स्वस्थ जीवन देने का प्रतीक माने जाते हैं। सूर्य देव को अन्नदाता और रोग नाशक भी कहा जाता है। इनका प्रिय दिन रविवार है और ये दिन सूर्य देव की उपासना और व्रत आदि के लिए सर्वोत्तम कहा जाता है। मान्यता है कि सूर्य देव के व्रत से जहां समस्त सुख और शांति के मनोरथ पूरे होते हैं, वहीं इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने और व्रत करने से अविवाहित कन्याओं को मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत करने करने वाले श्रद्धालुओं को सूर्यदेव उनके व्रत के फल के रूप में सुख-समृद्धि के साथ उन्हें पारिवारिक सुख का भी आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रविवार व्रत करने के फायदे और धार्मिक महत्व के बारे में।
हिंदू धर्म में सूर्य देव को 'साक्षात देवता' माना जाता है। उन्हें साक्षात रूप से देखा जा सकता है और वह जीवन के लिए ऊर्जा का स्रोत होते हैं। रविवार के दिन सूर्य की पूजा करने से उनके आशीर्वाद से व्यक्ति को लंबी उम्र, यश, स्वास्थ्य और आत्मबल की प्राप्ति होती है। यह व्रत खासतौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी है, जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है या जो जीवन में कोई बड़ी मुश्किलें झेल रहे होते हैं।
रविवार का व्रत करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें। फिर सूर्य देव को जल अर्पित करें, जिसमें आप लाल फूल और रोली डाल सकते हैं। इसके बाद 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें। इस दिन आप फलाहार कर सकते हैं और एक समय का सादा भोजन भी किया जा सकता है। सूर्य देव की पूजा के साथ-साथ उनकी आरती और कथा भी पढ़नी चाहिए।
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार की बात है, एक गरीब ब्राह्मण और उसकी पत्नी जीवन के संकटों से जूझ रहे थे। एक दिन उन्हें एक साधु ने रविवार का व्रत करने की सलाह दी। ब्राह्मणी ने श्रद्धा और विश्वास से यह व्रत करना शुरू किया, जिससे उनके जीवन में जल्द ही खुशहाली और समृद्धि आई। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है।
रविवार का व्रत न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी फायदेमंद है। सूर्य की किरणों में विटामिन डी होता है, जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। जब हम सूर्य को जल अर्पित करने जाते हैं, तो हमें सूरज की रोशनी मिलती है, जो हमारे शरीर को ऊर्जा और स्वास्थ्य प्रदान करती है।
रविवार के व्रत को नियमित रूप से करने से कई फायदे होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन व्रत करने से नौकरी में सफलता, पदोन्नति और सरकारी कार्यों में भी सहायता मिलती है। इसके अलावा, घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। इस दिन व्रत करने से सूर्य देव बेहद प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।
अजब है भोलेनाथ ये,
दरबार तुम्हारा,
ऊँचे ऊँचे मंदिर तेरे,
ऊँचा तेरा धाम,
अजब हैरान हूं भगवन!
तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं ।
अयोध्या नाथ से जाकर पवनसुत हाल कह देना,
तुम्हारी लाड़ली सीता हुई बेहाल कह देना ।