Logo

क्या है मुंडन संस्कार

क्या है मुंडन संस्कार

जन्म के कितने दिन बाद होता है मुंडन संस्कार, जानिए इसकी सही विधि और महत्व 


शास्त्रों में कुल 16 संस्कारों का वर्णन मिलता है। जिसमें से एक प्रमुख होता है मुंडन संस्कार। यह संस्कार तब होता है, जब किसी बच्चे का जन्म होता है। यह आठवां संस्कार होता है। इसे चूड़ाकर्म संस्कार भी कहते हैं। वहीं शास्त्रों के अनुसार मुंडन संस्कार कराने से बच्चे का मानसिक विकास होता है। दरअसल गर्भ में शिशु पर जो बाल आते हैं वो अपवित्र माने गए हैं और मुंडन संस्कार के माध्यम से शिशु के बालों को पवित्र किया जाता है। तो आइए, इस आर्टिकल में मुंडन संस्कार, इसके महत्व और विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं। 



कब किया जाता है मुंडन संस्कार? 


सनातन हिंदू धर्म में शिशु के जन्म लेने के बाद 1 साल के अंत या तीसरे, पांचवे या फिर सातवें वर्ष में मुंडन संस्कार करना चाहिए। वहीं, वैदिक पंचांग में मुंडन संस्कार के लिए विशेष मुहुर्त भी बताए गए हैं। जिसमें प्रमुख तौर पर नक्षत्र और तिथि देखी जाती हैं। जैसे- मुंडन संस्कार के लिए द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी तिथि को शुभ माना गया है। हालांकि, बहुत छोटे बच्चों का मुंडन कराने से बचना चाहिए। बच्चे की सिर की हड्डियां जुड़ने के बाद ही मुंडन कराना चाहिए। आमतौर पर छह महीने से लेकर डेढ़ साल के बीच बच्चे की ये हड्डियां जुड़ जाती हैं। 



मुंडन संस्कार हेतु शुभ समय 


धार्मिक मान्यता है कि मुंडन संस्कार से बच्चा दीर्धायु होता है। इसके साथ ही अश्विनी, मृगशिरा, पुष्य, हस्त, पुनर्वसु, चित्रा, स्वाति, ज्येष्ठ, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र में भी मुंडन संस्कार करना उत्तम माना जाता है। इन तिथियों और नक्षत्रों में ही मुंडन संस्कार कराना चाहिए। कुछ लोग बिना मुहूर्त देखे ही अपने बच्चे का मुंडन करवा लेते हैं। जबकि, ऐसा करना उचित नहीं है। ऐसा करने से बच्चे का मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है।



मुंडन संस्कार क्यों है जरूरी? 


शास्त्रों के अनुसार गर्भ के बालों का विसर्जन करने से बच्चे के पूर्व जन्म के शापों का नाश होता है। साथ ही जब बच्चा गर्भ में होता है तो उसके सिर पर कुछ बाल होते हैं, इन बालों में बहुत से कीटाणु और बैक्टीरिया लगे होते हैं। मुंडन संस्कार से वे सभी कीटाणु और बैक्टीरया सिर से समाप्त हो जाते हैं। इसके साथ ही मुंडन करवाने के बाद सिर से धूप सीधा शरीर में जाती है जिससे विटामिन डी मिलता है। इससे बच्चे का सही विकास होता है। इसके अलावा बच्चे का बल, तेज और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी मुंडन संस्कार आवश्यक माना जाता है।



मुंडन संस्कार को लेकर मान्यता 


  1. मुंडन संस्कार के बारे में मान्यता है कि इससे बच्चे का मानसिक विकास होता है और वह दीर्घायु होता है। 
  2. मुंडन संस्कार से बच्चे में गर्भावस्था की अशुद्धियां दूर होती हैं और उसका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। 
  3. मुंडन संस्कार से पहले हवन भी किया जाता है। 
  4. मुंडन संस्कार के बाद बच्चे के सिर पर हल्दी का लेप लगाकर उसके माथे पर स्वास्तिक का निशान बनाया जाता है। 
  5. मुंडन संस्कार के लिए वैदिक पंचांग में विशेष मुहूर्त बताए गए हैं। 
  6. मुंडन संस्कार शुभ मुहूर्त में घर के आंगन में तुलसी के पास या फिर किसी धार्मिक स्थल पर संपन्न किया जाता है। 
........................................................................................................
महाकुंभ मेला 2025: कब और कहां लगेगा

संगम नगरी “प्रयागराज” जहां गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती का मिलन होता है। इस पावन और ऐतिहासिक स्थल पर 12 साल के लंबे इंतजार के बाद महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

महाकुंभ 2025 शाही स्नान की तारीखें

Iमहाकुंभ मेला हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्वों में से एक है। ये प्रत्येक 12 साल में आयोजित होता है। इसके बीच 6 साल के अंतराल पर अर्धकुंभ और हर 3 साल में कुंभ मेले का आयोजन भी किया जाता है।

देश में कहां-कहां लगता है कुंभ मेला

कुंभ मेला भारत का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और विश्व प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन है। यह मेला हर 12 साल में चार विशेष स्थानों पर आयोजित किया जाता है: प्रयागराज (इलाहाबाद), हरिद्वार, उज्जैन और नासिक।

भगवान सूर्य को क्यों देते हैं अर्घ्य

सनातन धर्म में सूर्य देव हमारे आराध्य और साक्षात देवता के रूप में पूजे जाते हैं। नवग्रह में शामिल, ऊर्जा और प्रकाश के देवता सूर्य की आराधना का विशेष महत्व हमारे शास्त्रों में वर्णित है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang