हिंदू धर्म में सोलह संस्कारों को जीवन के हर महत्वपूर्ण पड़ाव की आध्यात्मिक नींव माना गया है। इनमें से एक है अन्नप्राशन संस्कार, जो शिशु को पहली बार अन्न (ठोस भोजन) देने का विशेष अवसर होता है।
यह संस्कार न केवल बच्चे की शारीरिक पोषण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह परिवार द्वारा दिए गए आशीर्वादों और शुभकामनाओं से भी जुड़ा होता है। वैदिक परंपरा के अनुसार, अन्न को "प्राण" का प्रतीक माना गया है — इसीलिए यह संस्कार अत्यंत शुभ और पवित्र माना गया है।
पंचांग के अनुसार, जून 2025 में निम्नलिखित तिथियों और मुहूर्तों में अन्नप्राशन संस्कार करना विशेष रूप से शुभ रहेगा:
5 जून 2025, गुरुवार
शुभ मुहूर्त: सुबह 08:55 बजे से दोपहर 03:40 बजे तक
शुभ मुहूर्त: शाम 06:10 बजे से रात 10:35 बजे तक
नक्षत्र: हस्त
16 जून 2025, सोमवार
शुभ मुहूर्त: सुबह 08:08 बजे से शाम 05:20 बजे तक
नक्षत्र: धनिष्ठा
20 जून 2025, शुक्रवार
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:39 बजे से शाम 07:20 बजे तक
नक्षत्र: रेवती
23 जून 2025, सोमवार
शुभ मुहूर्त: शाम 04:58 बजे से रात 10:35 बजे तक
नक्षत्र: रोहिणी
26 जून 2025, गुरुवार
शुभ मुहूर्त: दोपहर 02:28 बजे से शाम 04:40 बजे तक
शुभ मुहूर्त: शाम 07:06 बजे से रात 10:40 बजे तक
नक्षत्र: पुनर्वसु
27 जून 2025, शुक्रवार
शुभ मुहूर्त: सुबह 07:29 बजे से सुबह 09:40 बजे तक
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:09 बजे से शाम 06:50 बजे तक
शुभ मुहूर्त: रात 09:07 बजे से रात 10:40 बजे तक
नक्षत्र: पुष्य
वैकुंठ एकादशी 10 से 19 जनवरी 2025 तक मनाई जाएगी, इस दौरान लाखों लोग तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते हैं।
यशोदा माँ के होयो लाल,
बधाई सारे भक्ता ने,
ये अटल भरोसा प्यारे,
खाली ना जाएगा,
वैकुण्ठ धाम एक ऐसा स्थान है जहां कर्महीनता नहीं है, निष्क्रियता नहीं है। कहते हैं कि मरने के बाद पुण्य कर्म करने वाले लोग स्वर्ग या वैकुंठ जाते हैं। सनातन धर्म में बैकुंठ धाम की बहुत चर्चा होती है।