Logo

2025 में ग्रह गोचर इन राशियों के लिए शुभ

2025 में ग्रह गोचर इन राशियों के लिए शुभ

Grah Gochar 2025:  ग्रह गोचर के अनुसार 2025 इन राशियों के लिए रहेगा शुभ,  तीन राशि के जातकों के लिए शुभ संदेश 


2024 के खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन शेष बचे हैं। नववर्ष 2025 में ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार कई प्रमुख ग्रहों की चाल में होने वाला है। इनमें गुरु, शनि और राहु-केतु हैं। ये अपनी-अपनी राशि बदलने वाले हैं। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। केतु को पापी ग्रह माना गया है। केतु ग्रह आध्यात्म और मोक्ष का कारक भी माना गया है। तो आइए इस आलेख में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिनकी किस्मत 2025 में बदलने सकती है। 


कुछ ही राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव


बता दें कि केतु 18 मई 2025 को सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। केतु के गोचर से वैसे तो सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन, कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर केतु के गोचर का शुभ असर देखने को मिल सकता है। 


  • मिथुन राशि:- साल 2025 में केतु के गोचर का सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के ऊपर होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार केतु इनकी राशि से तीसरे भाव यानी पराक्रम में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के साहस और आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। अचानक लाभ के योग भी बन रहें हैं। वहीं, साल 2025 में इस राशि वालों की अच्छी आय भी होगी। कार्यक्षेत्र में इनको अपने साहस और पराक्रम के बल पर अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और अटका हुआ धन भी वापस मिलेगा। साथ ही संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। करियर से जुड़े कुछ काम बन सकते हैं। और परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर साथ भी इन्हें प्राप्त होगा।  
  • वृश्चिक राशि:- नए साल 2025 में वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु का संचरण  कर्म भाव में होगा। ऐसे में केतु का गोचर इनके लिए बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान इन्हें अपने कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता हासिल होगी। आय के भी कई अच्छे साधन प्राप्त होंगे। साथ ही सभी तरह की इच्छाएं भी पूर्ण होंगी। इसके अलावा विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं। उनको इस साल नई नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 
  • धनु राशि:- धनु राशि के जातकों के लिए साल 2025 में केतु का गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इनके लिए यह गोचर अचानक से लाभ प्राप्त करने में सहायक होगा। इन्हें, भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। साथ ही व्यापार में भी इस राशि के जातकों द्वारा सोची गई योजनाएं सफल साबित होंगी। इसके अलावा व्यापारियों को अपने कारोबार से जबरदस्त फायदा होने के योग बन रहे हैं। वहीं, जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आने की उम्मीद  है। साथ ही धनु राशि के जातकों की धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेंगी।  

........................................................................................................
मैया कृपा करदो झोली मेरी भरदो (Maiya Kripa Kar Do Jholi Meri Bhar Do)

मैया कृपा करदो,
झोली मेरी भरदो ।

मन की तरंग मार लो(Man Ki Tarang Mar Lo Bas Ho Gaya Bhajan)

मन की तरंग मार लो, बस हो गया भजन।
आदत बुरी संवार लो, बस हो गया भजन॥

मैया मैं तेरी पतंग (Maiya Main Teri Patang)

मैया मैं तेरी पतंग,
हवा विच उडदी जावांगी,

मैं काशी हूँ (Main Kashi Hoon)

मेरे तट पर जागे कबीर,
मैं घाट भदैनी तुलसी की,

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang