नवरात्रि को भारत ही नहीं दुनिया में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पावन पर्व पर मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि में गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मप्र से लेकर देशभर में माता के पंडाल सजाए जाते हैं। मैया के नौ अलग-अलग स्वरूपों के बारे में आप भक्त वत्सल के नवरात्रि विशेषांक में पढ़ सकते हैं। भक्त वत्सल के इस लेख में हम आपको इन्हीं नौ रूपों के अलग-अलग प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री माता का सबसे प्रसिद्ध मंदिर वाराणसी के मढ़िया घाट पर स्थित है।
ब्रह्मचारिणी माता नवरात्रि की दूसरी देवी हैं। वाराणसी स्थित मैया के इस मंदिर में सालभर भक्तों की भीड़ रहती है जो नवरात्रि में और बढ़ जाती है।
तीसरी नवरात्रि की देवी चन्द्रघंटा का वाराणसी मंदिर बहुत प्रसिद्ध है।
नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा अर्चना का विधान है। कानपुर के घाटमपुर में देवी कुष्मांडा का मंदिर देश का सबसे अनोखा मंदिर माना जाता है। यह मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी विख्यात है।
देवी स्कन्दमाता का ये मंदिर वाराणसी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।
छठे नवरात्र की देवी कात्यायनी का कर्नाटक के एवरसा में स्थित बाणेश्वर मंदिर सालभर भक्तों की भीड़ से भरा रहता है। दर्शनार्थियों की यह संख्या नवरात्रि में बहुत अधिक बढ़ जाती है।
माता कालरात्रि की पूजा अर्चना के लिए दूर-दूर से लोग वाराणसी के कालरात्रि देवी मंदिर आते हैं।
नवरात्रि के आखिरी दिन देवी महागौरी की पूजा अर्चना होती है। महागौरी का मंदिर वाराणसी के अलावा लुधियाना में भी स्थित है। इस मंदिर की यह खासियत है कि ये मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का मंदिर हैं।
छठ पूजा का चौथा और अंतिम दिन, ऊषा अर्घ्य, इस त्योहार का सबसे महत्वपूर्ण और भावनात्मक पल होता है। इस दिन, व्रती महिलाएं सूर्य देव को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत का समापन करती हैं।
सनातन धर्म में दीपावली का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस त्योहार के लिए हर घर में साफ सफाई और सजावट शुरू हो जाती है।
पूरे भारतवर्ष में दीपावली का त्योहार बहुत ही आनंद, उत्साह और उम्मीद के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु विभिन्न प्रकार के जप- तप, हवन एवं पूजन किए जाते हैं।
समुद्र मंथन के दौरान जब असुर और देवताओं में स्पर्धा हो रही थी, तब माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। माता लक्ष्मी के प्रताप से समस्त जगत बिजली की तरह जगमगा उठा था।