हिंदू धर्म में भगवान सूर्य को जीवनदायी शक्ति माना गया है। शास्त्रों के अनुसार नित्य भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में सौभाग्य, उन्नति और समृद्धि आती है। विशेषकर छठ में सूर्य की पूजा का अत्यधिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन के संकट कम होते हैं बल्कि कार्यक्षेत्र में भी उन्नति होती है। कुंडली में सूर्य संबंधी दोषों का निवारण और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए यह बेहद ही प्रभावी उपाय माना जाता है। इसके साथ ही मन की शांति और आत्मिक बल में भी वृद्धि होती है।
मान्यता है कि भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से उनकी विशेष कृपा भक्तों को प्राप्त होती है। विशेषकर कुंडली में सूर्य दोष दूर करने, धन-वैभव, यश और सम्मान पाने के लिए यह उपाय अत्यंत लाभकारी माना गया है। सही विधि से अर्घ्य देने से छठ महापर्व का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है।
दिन की शुरुआत अच्छे कार्य से करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। खासकर सूर्य को अर्घ्य देना जीवन में शांति और संतुलन लाता है। सूर्य को ग्रहों का राजा और आत्मा का प्रतीक माना जाता है। प्रतिदिन जल चढ़ाने से समृद्धि, धन-वैभव और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। सूर्य को जल देने से समाज में मान-सम्मान मिलता है और कुंडली में सूर्य दोषों का निवारण होता है। नित्य अर्घ्य देने से शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा बढ़ती है। इससे मानसिक और शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है। अर्घ्य देने से भाग्य उदय होता है और कार्यों में सफलता मिलती है।
सूर्य की ऊर्जा से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे व्यक्ति स्वस्थ रहता है। सूर्य को अर्घ्य देने से मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है, जिससे कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ सफलता मिलती है। सूर्य अर्घ्य व्यक्ति में धैर्य और विनम्रता का संचार करता है, जो जीवन में सकारात्मकता लाता है। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा से न केवल आध्यात्मिक लाभ होते हैं बल्कि व्यावहारिक जीवन में भी उन्नति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य अर्घ्य से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और व्यक्ति की कठिनाइयाँ दूर होती हैं।
पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है।
पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। वहीं आज शनिवार का दिन है। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और साध्य योग के साथ सिद्ध योग का संयोग बन रहा है।
पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। वहीं आज रविवार का दिन है। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और शुभ के साथ-साथ शुक्ल योग का संयोग बन रहा है।
Aaj Ka Panchang 03 march 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। वहीं आज सोमवार का दिन है। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और शुक्ल के साथ-साथ ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा मेष राशि में संचार कर रहे हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं।