Logo

3 मार्च 2025 का पंचांग

3 मार्च 2025 का पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 3 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह



Aaj Ka Panchang 03 march 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। वहीं आज सोमवार का दिन है। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और शुक्ल के साथ-साथ ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा मेष राशि में संचार कर रहे हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 17  मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 44 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें। वहीं आज चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत भी रखा जा रहा है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज सोमवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 



आज का पंचांग 03 मार्च 2025


तिथि - फाल्गुन माह की चतुर्थी  तिथि

नक्षत्र -अश्विनी नक्षत्र

दिन/वार - सोमवार

योग - शुक्ल योग और ब्रह्म योग

करण - विष्टि और वणिज



सूर्य-चंद्र गोचर 03 मार्च  2025


वैदिक ज्योतिष में, चंद्रमा की कलाओं पर आधारित चंद्र कैलेंडर का उपयोग किया जाता है। फाल्गुन माह हिंदू चंद्र कैलेंडर का बारहवां महीना है। शुक्ल पक्ष चंद्रमा के बढ़ते चरण को संदर्भित करता है। चतुर्थी तिथि चंद्र माह का चौथा दिन है। वहीं आज चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। 


  • मिथुन राशि- बुध देव के प्रभाव से मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान, चंचल और उत्साही स्वभाव के होते हैं। इनमें ज्ञान प्राप्त करने की तीव्र इच्छा होती है और ये नई-नई चीजें सीखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। भगवान गणेश की कृपा से मिथुन राशि के जातक अपने करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त करते हैं। विनायक चतुर्थी पर चंद्र देव की कृपा से मिथुन राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। उनके सभी बिगड़े काम बनते हैं और उन्हें अपने पार्टनर का सहयोग मिलता है।
  • मीन राशि - ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र देव का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालता है। जब चंद्र देव मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस राशि के जातकों को विशेष रूप से लाभ होता है। मीन राशि वालों की धन संबंधी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं। उनके रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।



सूर्य और चंद्रमा का समय


सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 50 मिनट से लेकर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 27 मिनट तक

चंद्रोदय-  03 मार्च को सुबह 08 बजकर 52 मिनट से लेकर

चंद्रास्त - 03 मार्च को रात 10 बजकर 08 मिनट तक



आज का शुभ मुहूर्त और योग 03 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 39  मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 50 मिनट तक
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 13  मिनट तक।
  • अमृत काल - सुबह 09 बजकर 56 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 23 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02 बजकर 10  मिनट से लेकर  03 बजकर 03 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 41 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 21 मिनट तक।
  • प्रदोष काल- शाम 06 बजकर 31 मिनट से लेकर 07 बजकर 41 मिनट तक।



आज का अशुभ मुहूर्त 03 मार्च 2025


  • राहु काल - शाम 04 बजकर 59  मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 26 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 11 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक
  • यमगंड -  दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक।
  • दिशाशूल - पश्चिम दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  -  दोपहर 01 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 48 मिनट तक।



पर्व और त्योहार  03 मार्च 2025


03 मार्च 2025 व्रत - सोमवार व्रत, विनायक चतुर्थी व्रत



आज का उपाय  03 मार्च 2025


03 मार्च को अश्विनी नक्षत्र और ब्रह्म योग साथ-साथ शुक्ल योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा मेष राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें। सोमवार के दिन "ऊं नमः शिवाय" या "महामृत्युंजय मंत्र" का जाप करना चाहिए। अगर आप चाहें तो सोमवार के दिन व्रत भी रख सकते हैं। सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।



03 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज अश्विनी नक्षत्रहै, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज सोमवार का दिन है। आज भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें।  आज भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें। इससे पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है।



........................................................................................................
मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में (Main Too Aai Vrindavan Dham Kishori Tere Charanan Main)

मैं तो आई वृन्दावन धाम,
किशोरी तेरे चरनन में ।

माँ शारदे कहाँ तू, वीणा बजा रही हैं(Maa Sharde Kaha Tu Veena Baja Rahi Hain)

माँ शारदे कहाँ तू,
वीणा बजा रही हैं,

मैं तो संग जाऊं बनवास, स्वामी (Main Too Sang Jaun Banwas)

मैं तो संग जाऊं बनवास
मैं तो संग जाऊं बनवास

माँ तेरे लाल बुलाए आजा(Maa Tere Lal Bulaye Aaja)

माँ तेरे लाल बुलाए आजा,
सुनले भक्तो की सदाए आजा,

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang