हर साल चैत्र नवरात्रि चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। साल 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च, रविवार से शुरू हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है, जिसका विशेष महत्व माना जाता है। घट स्थापना के बाद ही मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप यानी मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और इसके कुछ महत्वपूर्ण नियमों के बारे में।
इस वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 29 मार्च को शाम 4:27 बजे से शुरू होगी। यह तिथि 30 मार्च को दोपहर 12:49 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होगी। इस दिन घट स्थापना का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा:
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन के शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान से कलश स्थापना करने से देवी मां की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है, जिससे सुख, समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। घट स्थापना के लिए हमेशा सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी से बने बर्तन का इस्तेमाल करें। इन्हें शुभ माना जाता है। हालांकि, कभी भी लोहे या स्टील से बने कलश का इस्तेमाल न करें, अन्यथा यह शुभ फल नहीं देगा।
घट स्थापना करने से पहले, जिस स्थान पर आप कलश स्थापित करना चाहते हैं, उसे गंगा जल से शुद्ध करें। साथ ही, कलश स्थापना के दौरान खुद को और अपने मन को पवित्र रखें और किसी भी तरह के नकारात्मक विचार मन में न आने दें। कलश स्थापना के दौरान अखंड ज्योति भी जलाएं, इससे आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी।
कलश स्थापित करते समय दिशा का विचार करना भी बहुत जरूरी है। आप घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा चुन सकते हैं। वास्तु के अनुसार, इन दिशाओं में कलश स्थापित करने से साधक को जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ, स्नान-दान और भगवान की आराधना करने से साधक को शुभ फल प्राप्त होते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन मां दुर्गा की आराधना और व्रत के लिए शुभ माना जाता है।
जिसने राग-द्वेष कामादिक,
जीते सब जग जान लिया
मार्गशीर्ष माह की दुर्गाष्टमी का दिन मां दुर्गा की आराधना और भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस साल मार्गशीर्ष दुर्गाष्टमी 8 दिसंबर 2024, रविवार को पड़ रही है।