Logo

विवाह पंचमी के शुभ संयोग

विवाह पंचमी के शुभ संयोग

विवाह पंचमी पर बन रहे हैं ये पांच शुभ संयोग, जानिए कैसे उठाएं इनका लाभ 



विवाह पंचमी का त्योहार भगवान राम और माता सीता के विवाह के पावन अवसर के रूप में मनाया जाता है। लोग इस दिन वैवाहिक जीवन में शांति के लिए भगवान राम और माता सीता की पूजा करते है। 6 दिसंबर को इस साल विवाह पंचमी पड़ रही है। इस साल इसका विशेष महत्व है , क्योंकि सालों बाद इस दिन पर कई दुर्लभ और अद्भुत संयोग बन रहे हैं। जो धार्मिक के साथ साथ ज्योतिष दृष्टिकोण से भी फलदायी है। ऐसा अवसर सालों बाद आ रहा है, जो भगवान राम और माता सीता की कृपा पाने के लिए अत्यंत लाभकारी है। चलिए आपको उन  शुंभ संयगों के बारे में बताते हैं, जो आपके वैवाहिक जीवन में शांति लाएंगे.

विवाह पंचमी पर पड़ने वाले अद्भुत संयोग


सर्वार्थ सिद्धि योग


सर्वार्थ सिद्धि संयोग किसी भी कार्य को सफल बनाने में अत्यंत प्रभावी होता है। इस योग को बेहद दुर्लभ माना जाता है कि, जिसमें आप किसी भी तरह का शुभ कार्य कर सकते हैं।  विवाह पंचमी के दिन इस योग में  पूजा पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है। यह योग पूजा को बेहद फलदायी बनाता है।

अमृत सिद्धि योग


अमृत सिद्धि योग को जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। इस संयोग में भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है।  इसे मोक्ष प्राप्ति का रास्ता भी माना जाता है। वहीं इसे आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी  शुभ माना जाता है।

रवि योग

विवाह पंचमी इस बार रविवार के दिन पड़ रही है। रविवार को सूर्य देव का दिन माना जाता है। इसी के चलते विवाह पंचमी पर इस बार रवि योग बनेगा। इस संयोग में पूजा करने से ऊर्जा, स्वास्थ्य और सफलता प्राप्त होती है। यह योग व्यक्ति के जीवन में धन, वैभव और यश में वृद्धि करता है।

मूल नक्षत्र संयोग

इस दिन मूल नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस संयोग को वैदिक ज्योतिष में शुभ माना जाता है। विवाह पंचमी के दिन मूल नक्षत्र योग में पूजा करने से आध्यात्मिक साधना और पारिवारिक समृद्धि मिलती है।  व्यक्ति अपने वैवाहिक जीवन में खुश रहता है।

गजकेसरी संयोग 

विवाह पंचमी के दिन इस बार गजकेसरी संयोग भी बन रहा है।यह संयोग बेहद दुर्लभ होता है और चंद्रमा और बृहस्पति की स्थिति से बनता है। इस योग में पूजा करने से जीवन में योग धन, समृद्धि और वैभव आता है और वैवाहिक जीवन में समृद्धि आती है।

इन संयोगों का लाभ कैसे लें?


  • भगवान राम और माता सीता की विशेष पूजा-अर्चना करें।
  • रामचरितमानस के "बालकांड" और "विवाह प्रसंग" का पाठ करें।
  • जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करें।
  • शिव-पार्वती की पूजा करें और "ऊँ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।
........................................................................................................
प्रभु सोच लो जग तुम्हे क्या कहेगा (Prabhu Soch Lo Jag Tumhe Kya Kahega)

प्रभु सोच लो जग तुम्हे क्या कहेगा,
अगर तेरा प्रेमी दुखड़े सहेगा,

प्रभु! स्वीकारो मेरे परनाम (Prabhu Sweekaro Mere Paranam)

सुख-वरण प्रभु, नारायण हे!
दु:ख-हरण प्रभु, नारायण हे!

प्रभू तेरो नाम (Prabhu Tero Naam)

प्रभू तेरो नाम, जो ध्याए फल पाए
सुख लाए तेरो नाम

काशी विश्वनाथ से मां अन्नपूर्णा का संबंध

मार्गशीर्ष महीने में पूर्णिमा तिथि अन्नपूर्णा जयंती के रूप में मनाई जाती है। इस साल अन्नपूर्णा जयंती 15 दिसंबर 2024 को है। मां अन्नपूर्णा की कृपा से अन्न-धन का भंडार सदैव भरा रहता है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang