हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने आने वाली मासिक कार्तिगाई तिथि का विशेष धार्मिक महत्व होता है। विशेष रूप से दक्षिण भारत में यह पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह तिथि भगवान शिव और भगवान मुरुगन को समर्पित होती है और इसे उनकी पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस साल ज्येष्ठ महीने की मासिक कार्तिगाई 26 मई को मनाई जाएगी, जो सोमवार के दिन पड़ रही है।
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक कार्तिगाई का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 25 मई की रात से 26 मई की दोपहर 12:11 बजे तक रहेगी। लेकिन सूर्योदय तिथि के अनुसार, यह पर्व 26 मई को मनाया जाएगा।
इस साल शोभन योग बन रहा है, जिसे शुभ कार्यों के लिए अत्यंत अनुकूल माना जाता है। पंचांग के अनुसार, शोभन योग सोमवार, 26 मई को सुबह 07:02 बजे तक रहेगा।
इस समय में भगवान शिव और भगवान मुरुगन की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और दीप प्रज्वलित करते हैं। साथ ही, मंदिरों में विशेष आरती और अभिषेक आयोजन किया जाता हैं।
साल में आने वाली चारों नवरात्रि का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। 30 जनवरी से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। जिसका समापन अगले महीने 7 फरवरी 2025 को होगा।
हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को नारी शक्ति और देवी दुर्गा का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा को समर्पित है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बड़ा महत्व है।
माघ अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन मौन साधना करना विशेष लाभदायक माना जाता है। इस साल यह अमावस्या 29 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी।
माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है जो पितरों के मोक्ष के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके दान करने का महत्व है जिससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनके कष्टों को दूर किया जा सकता है।