गंगा दशहरा, जिसे ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन मनाया जाता है, हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन और पुण्यदायक पर्व है। इस दिन का महत्व केवल मां गंगा के धरती पर अवतरण के कारण ही नहीं है, बल्कि यह दिन पितरों के मोक्ष और आत्मिक शांति के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है। गंगा दशहरा पर विशेष रूप से पितरों को प्रसन्न करने के लिए कई धार्मिक क्रियाएं की जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए ये सभी कर्म पितरों को शांति प्रदान करते हैं। इस वर्ष गंगा दशहरा 5 जून को मनाया जाएगा।
गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करना परम पुण्यकारी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगाजल में स्नान करने से न केवल साधक के पापों का नाश होता है, बल्कि पितरों की आत्मा को भी शांति प्राप्त होती है। यदि आप गंगा नदी के पास नहीं हैं, तो घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान करना भी उतना ही फलदायक माना गया है।
गंगा दशहरा पर पितृ तर्पण करने का विशेष विधान है। एक बाल्टी जल में गंगाजल मिलाएं, फिर स्नान के बाद काले तिल, सफेद फूल और कुशा लेकर पितरों का ध्यान करें। मंत्रों के साथ जल अर्पित करें और उनके नाम का उच्चारण करते हुए तर्पण करें। यह कार्य पितरों की आत्मा को प्रसन्न करता है और इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
गंगा दशहरा पर पितरों की याद में वस्त्र, अन्न, फल, जल पात्र, पंखा और शरबत का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। विशेषकर ब्राह्मणों को भोजन कराना और दान देना पितृ संतोष का प्रमुख साधन है। यह उनके अधूरे कर्मों को पूर्ण करता है और इससे वंशजों को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पितरों के नाम से जलाया गया दीपक उन्हें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। गंगा दशहरा की रात तुलसी के नीचे या नदी किनारे दीपक जलाकर पितरों का स्मरण करने से उनकी आत्मा को दिव्य गति मिलती है।
पावागढ़ से बनासकांठा तक ये हैं गुजरात के प्रमुख देवी स्थल, नवरात्रि में कीजिए दर्शन
गुजरात में नवरात्रि का त्योहार एक ऐसा समय होता है जब पूरा राज्य हर्षोल्लास और भक्ति रस में डूबा होता है।
नवरात्रि भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख त्योहार है जो मां दुर्गा की आराधना के लिए जाना जाता है। यह 09 दिवसीय उत्सव ना केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि इस दौरान पूरे भारत में देवी दुर्गा के सम्मान में विशेष पूजा-अर्चना, व्रत और गरबा जैसे पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।
छत्तीसगढ़ भारत का एक ऐसा राज्य है जो प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पौराणिक महत्व रखने वाला ये राज्य मंदिरों और तीर्थ स्थलों से घिरा हुआ है। यहां के कई मंदिर ना केवल धार्मिक बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी काफी प्रसिद्ध हैं।