चैत्र पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है। इस दिन धार्मिक अनुष्ठान, दान-पुण्य और पूजा-पाठ करने से सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा पर कुछ उपायों को करने से जीवन की सभी बाधाएं खत्म होती हैं और सुख शांति बनी रहती है।
चैत्र पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदियों में स्नान करना या घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना शुभ माना जाता है। स्नान के बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान देना चाहिए। इसे अत्यंत शुभ माना जाता है और यह पितृ दोष शांत करने में भी मदद करता है।
चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत रूप से पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसलिए चैत्र पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी दल और पंचामृत अर्पित करें। साथ ही, देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं और लाल पुष्प, धूप और घी का दीपक जलाकर पूजा करें। इससे घर में आर्थिक स्थिरता और समृद्धि आती है।
चैत्र पूर्णिमा के दिन संध्या के समय पीपल के पेड़ की पूजा करना अत्यंत लाभकारी होता है। इसलिए इस दिन पीपल के चारों ओर 21 बार परिक्रमा करें और घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
रात में चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा को जल में शक्कर, सफेद फूल और अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें। यह उपाय करना से मानसिक शांति प्राप्त होती है और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति भी मिलती है।
चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव का विशेष संयोग होता है। इसलिए चैत्र पूर्णिमा पर हल्दी का दान अवश्य करें। यह उपाय करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण की मासिक जन्माष्टमी मनाई जाती है।
हीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह पर्व मुख्य जन्माष्टमी की तरह ही पुण्यफल देने वाला माना जाता है।
आज 30 जून 2025 को आषाढ़ माह का 20वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष तिथि पंचमी है। आज सोमवार का दिन है। सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला पर्व है, जो श्रीकृष्ण भक्ति का विशेष अवसर प्रदान करता है।