हिंदू धर्म में भीष्म द्वादशी का काफी महत्व है। यह माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल रविवार, 9 फरवरी 2025 को भीष्म द्वादशी का व्रत रखा जाएगा। भीष्म द्वादशी पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विधान बताया गया है। अष्टमी के दिन भीष्म पितामह ने अपने शरीर का त्याग किया था। द्वादशी के दिन उनके निमित्त सभी धार्मिक कर्म किए गए थे। यही वजह है कि भीष्म अष्टमी के बाद भीष्म-द्वादशी का पर्व मनाया जाता है। तो आइए, इस आर्टिकल में भीष्म द्वादशी की पूजा विधि को विस्तार पूर्वक जानते हैं।
इस वर्ष भीष्म द्वादशी 09 फरवरी 2025 को रविवार के दिन मनाई जाएगी।
भीष्म द्वादशी के दिन पूर्वजों का तर्पण करने का विधान बताया गया है। इसके अलावा इस दिन भीष्म पितामह की कथा सुनी जाती है। जो कोई भी व्यक्ति इस दिन सच्ची श्रद्धा और पूरे विधि विधान से इस दिन की पूजा आदि करता है उसके जीवन के सभी कष्ट और परेशानियां दूर होते हैं और साथ ही पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सही ढंग से किया जाए तो व्यक्ति को इस दिन की पूजा से पितृ दोष जैसे बड़े दोष से भी छुटकारा प्राप्त होता है।
दीपावली, जिसे दीपोत्सव या महालक्ष्मी पूजन का पर्व भी कहा जाता है, भारतीय संस्कृति का सबसे पावन त्योहारों में से एक है। यह पर्व विशेषकर धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए ही मनाया जाता है।
शुक्रवार का दिन देवी पार्वती सहित सभी स्त्री देवी-स्वरूपों की पूजा के लिए समर्पित है। यह दिन माता पार्वती को प्रसन्न करने और उनके आशीर्वाद से परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाने का उत्तम समय है।
धन जोबन और काया नगर की,
कोई मत करो रे मरोर ॥
ढँक लै यशोदा नजर लग जाएगी
कान्हा को तेरे नजर लग जाएगी ।