Logo

धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें

धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, घर में आएगी दरिद्रता


धनतेरस पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि इस दिन कुछ विशेष चीजें को खरीदने से परहेज रखना चाहिए। सनातन धर्म में हर एक चीज का अपना महत्व है। हर शुभ और अशुभ के अपने अलग-अलग संकेत हैं। ऐसे में जहां धनतेरस के दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व है। वही कुछ चीजें हैं जिन्हें इस दिन खरीदना अशुभ माना गया है। आगे कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताया गया है।


कांच के बर्तन


धनतेरस के दिन कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता के अनुसार कांच का संबंध राहु से होता है। ऐसे में धनतेरस के दिन कांच के बर्तन खरीदने से आर्थिक संकट आता है।


प्लास्टिक के आइटम 


धनतेरस के दिन प्लास्टिक से बनी चीजों की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए। इन्हें भी अशुभ माना गया है। मान्यता है कि प्लास्टिक प्राचीन या देवकाल की वस्तु नहीं है। ऐसे में धनतेरस पर इसकी खरीदारी भी निषेध बताई गई है।


धारदार चीजें भी न खरीदें 


धनतेरस के दिन चाकू, कैंची, सुई जैसी धारदार और नुकीली चीजों की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए। ये घर में दरिद्रता और कलह का कारण बन सकती हैं।


लोहे की चीजों को खरीदना भी अशुभ 


धनतेरस के दिन धातुओं में लोहे की चीजों की खरीदारी की भी मनाही है। लोहा खरीदने से कुबेर देवता नाराज होते हैं। वहीं इस दिन एल्युमिनियम और स्टील के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए।  


आर्टिफिशियल ज्वेलरी


इनके अलावा, धनतेरस पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदना अशुभ माना जाता है।


काले कपड़े भी न खरीदें 


धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े नहीं खरीदने चाहिए। काला रंग अपशगुन और अनिष्टकारी माना गया है।


........................................................................................................
जन्मे जन्मे कृष्ण कन्हाई, बधाई दे दे री मैया (Janme Janme Krishna Kanhai Badhai De De Ri Maiya)

जन्मे जन्मे कृष्ण कन्हाई,
बधाई दे दे री मैया,

जपे जा तू बन्दे, सुबह और शाम (Jape Ja Tu Bande Subah Aur Sham)

जपे जा तू बन्दे,
सुबह और शाम,

जपा कर बैठ कर बन्दे, राम का नाम प्यारा है (Japa Kar Baith Kar Bande Ram Ka Naam Pyara Hai)

जपा कर बैठ कर बन्दे,
राम का नाम प्यारा है,

जैसे होली में रंग, रंगो में होली (Jaise Holi Mein Rang Rango Mein Holi)

जैसे होली में रंग,
रंगो में होली

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang