मेरे सिर पर रख दो भोले,
अपने ये दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥
देने वाले श्याम शिवदानी तो,
अन्न धन दौलत क्या मांगे,
महादेव से मांगे तो फिर,
नाम और इज्ज़त क्या मांगे,
मेरे जीवन में तू कर दे,
मेरे जीवन में तू कर दे,
अब कृपा की बरसात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥
भोले तेरे चरणों की धूलि,
धन दौलत से महंगी है,
एक नज़र कृपा की बाबा,
नाम इज्ज़त से महंगी है,
मेरे दिल की तम्मना यही है,
मेरे दिल की तम्मना यही है,
करूँ सेवा तेरी दिन रात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥
झुलस रहें है गम की धुप में,
प्यार की छाया कर दे तू
बिन माझी के नाव चले ना,
अब पतवार पकड़ ले तू,
मेरा रस्ता रौशन कर दे,
मेरा रस्ता रौशन कर दे,
छायी अंधियारी रात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥
कहती है दुनिया शरणागत को,
अपने गले लगाते हो,
ऐसा हमने क्या माँगा जो,
देने में घबराते हो,
चाहे जैसे रखो त्रिपुरारी,
चाहे जैसे रखो त्रिपुरारी,
बस होती रहे मुलाक़ात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥
मेरे सिर पर रख दो भोले,
अपने ये दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥
आज 07 मई 2025 वैशाख माह का पच्चीसवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि दशमी है। आज बुधवार का दिन है। इस तिथि पर व्याघात योग रहेगा।
अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से मई साल का पाचवां महीना होता है। मई का पहला हफ्ता विभिन्न त्योहारों और उत्सवों से भरा हुआ है। इस हफ्ते में कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे। जिनमें विनायक चतुर्थी, शंकराचार्य जयंती, गंगा सप्तमी, सीता नवमी और अन्य शामिल हैं।
आज 08 मई 2025 वैशाख माह का छब्बीसवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि एकादशी है। आज गुरूवार का दिन है। इस तिथि पर हर्षण योग रहेगा।
आज 09 मई 2025 वैशाख माह का सत्ताईसवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि द्वादशी है। आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर वज्र योग रहेगा। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे।