कथा राम जी की है कल्याणकारी,
मगर ये करेगी असर धीरे धीरे,
अहंकार मद मोह फैला जो भीतर,
उतारेगी सारा जहर धीरे धीरे,
कथा राम जी की हैं कल्याणकारी,
मगर ये करेगी असर धीरे धीरे ॥
ना मौका मिलेगा कभी झंझटो से,
ना मौका मिलेगा कभी झंझटो से,
जैसे भी हो कुछ समय तो निकालो,
जनम आदमी का मिले ना मिले फिर,
चली जा रही है उमर धीरे धीरे,
कथा राम जी की हैं कल्याणकारी,
मगर ये करेगी असर धीरे धीरे ॥
अगर चाहता अपना तू कल्याण प्राणी,
अगर चाहता अपना तू कल्याण प्राणी,
तो करते रहो प्रेम सभी प्राणियों से,
विनय वंदना ही अमर साधना है,
बस हिलाते रहो ये अधर धीरे धीरे,
कथा राम जी की हैं कल्याणकारी,
मगर ये करेगी असर धीरे धीरे ॥
कथा राम जी की है कल्याणकारी,
मगर ये करेगी असर धीरे धीरे,
अहंकार मद मोह फैला जो भीतर,
उतारेगी सारा जहर धीरे धीरे,
कथा राम जी की हैं कल्याणकारी,
मगर ये करेगी असर धीरे धीरे ॥
आज 15 अप्रैल 2025 वैशाख माह का तीसरा दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष तिथि द्वितीया है। आज मंगलवार का दिन है। इस तिथि पर सिद्धि योग रहेगा।
वर्ष 2025 का चौथा महीना अप्रैल शुरू हो चुका है। लेकिन क्या आपको पता है कि अभी यानी वर्तमान में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यों का आयोजन नहीं किया जा रहा है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र के बाद दूसरा महीना वैशाख होता है। आपको बता दें कि वैशाख महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टिकोण से बहुत ही पवित्र माना गया है।
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख वर्ष का दूसरा महीना है, जो चैत्र मास के बाद आता है। आपको बता दें कि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के बाद वैशाख मास की शुरुआत होती है।