॥ भगवान गिरिधारी आरती ॥
जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय जय गिरधारी।
दानव-दल बलिहारी, गो-द्विज हित कारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
जय गोविन्द दयानिधि, गोवर्धन धारी।
वंशीधर बनवारी, ब्रज जन प्रियकारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
गणिका गीध अजामिल, गजपति भयहारी।
आरत-आरति हारी, जय मंगल कारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
गोपालक गोपेश्वर, द्रौपदी दुखदारी।
शबर-सुता सुखकारी, गौतम-तिय तारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
जन प्रहलाद प्रमोदक, नरहरि तनु धारी।
जन मन रंजनकारी, दिति-सुत संहारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
टिट्टिभ सुत संरक्षक, रक्षक मंझारी।
पाण्डु सुवन शुभकरी, कौरव मद हारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
मन्मथ - मन्मथ मोहन, मुरली-रव कारी।
वृन्दाविपिन बिहारी, यमुना तट चारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
अघ-बक-बकी उधारक, तृणावर्त तारी।
विधि-सुरपति मदहारी, कंस मुक्तिकारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
शेष, महेश, सरस्वती, गुण गावत हारी।
कल कीरति विस्तारी, भक्त भीति हारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
‘नारायण’ शरणागत, अति अघ अघहारी।
पद-रज पावनकारी चाहत चितहारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
बोलिये गोवर्धन गिरधारी की जय
जैमिनी ऋषि द्वारा रचित मीमांसा शास्त्र में वैदिक यज्ञों में प्रयुक्त होने वाले मंत्रों के विभाग और यज्ञ प्रक्रिया का वर्णन किया गया है।
भारत में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग हैं। इन सब में सबसे पहला नाम है गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बंदरगाह में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का।
हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करना और आशीर्वाद पाना बेहद खास माना जाता हैं।
भारत में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों से जुड़ी अपनी पौराणिक कथाएं, धार्मिक महत्व और रहस्य हैं।