Logo

गुरुवार की आरती

गुरुवार की आरती

Guruvar ki aarti: गुरुवार के दिन इस व्रत कथा को पढ़ने से प्रसन्न होते हैं भगवान विष्णु, जीवन की हर बाधा से भी मिलेगी मुक्ति

Guruvar Aarti Lyrics: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु और केले के वृक्ष की पूजा-उपासना की जाती है। इसके साथ ही व्रत रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में बृहस्पति कमजोर स्थिति में है तो उसे गुरुवार के दिन व्रत रख विधि-विधान से पूजा करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन या संतान पक्ष से संबंधित को परेशानी नहीं आती है। इसके साथ ही जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अगर आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो ऐसे में गुरुवार के दिन उनकी पूजा के दौरान उनकी आरती अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातकों को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। आइए यहां पढ़ें बृहस्पतिवार की पूरी आरती...

श्री बृहस्पतिवार की आरती (Brihaspati Dev Ki Aarti Lyrics)

ओम जय बृहस्पति देवा, जय जय बृहस्पति देवा।

छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।

जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।

सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण धरे।

प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।

पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

सकल मनोरथ दायक, सब संशय टारो।

विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

जो कोई आरती तेरी प्रेम सहित गावे। हे गुरु मन को लगाके गावे।

कष्ट हरो तुम उनके, मन इच्छित फल पावे।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

........................................................................................................
ईश्वर को जान बन्दे, मालिक तेरा वही है(Ishwar Ko Jaan Bande Malik Tera Wahi Hai)

ईश्वर को जान बन्दे,
मालिक तेरा वही है,

हम लाड़ले खाटू वाले के हमें बाबा लाड़ लड़ाता है (Hum Ladale Khatu Wale Ke Hame Baba Laad Ladata Hai)

हम लाड़ले खाटू वाले के,
हमें बाबा लाड़ लड़ाता है,

मार्गशीर्ष माह में कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत?

हर माह की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। यह व्रत पूर्ण रूप से भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है।

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang