Aaj Ka Rashifal, 26 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 26 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। इसके साथ ही आज भरणी नक्षत्र के साथ सुकर्मा और धृति योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 जून का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...
आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी पहल को सराहना मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है।
आज परिवार और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात रंग ला सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, निवेश योजनाओं पर विचार करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी, पर नींद पर्याप्त लें। शाम को परिवार के साथ समय बिताएं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी।
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ आपके आत्मबल को बढ़ाएगा। खाने-पीने में संतुलन बनाए रखें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। धन लाभ के योग है।
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सामाजिक लाभ मिलेगा। आर्थिक निवेशों पर सोच-समझ कर निर्णय लें। शाम को अपने प्रियजन के साथ समय बिताएं।
नए व्यावसायिक सहयोग मिल सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई या परीक्षा में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
आज घर या प्रेम संबंधों में संवाद में सावधानी रखें। किसी पुराने मतभेद का समाधान हो सकता है, पर संयम की जरूरत रहेगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी रोकें।
वृश्चिक राशि वाले जातकों का दिन बेहतर रहेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से संतुष्ट होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर मानसिक शांति को महत्व दें। शाम को किताब पढ़ें या संगीत सुनें।
करियर या शिक्षा में प्रगति के नए रास्ते बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बच्चों से बातचीत समय बीतेगी। शाम को दोस्तों के साथ फोन कॉल या मीटिंग लाभदायक होगी।
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई पुराना प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी अगर रणनीति पर कायम रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा। किसी शुभ समाचार की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
आज कोई भी फैसला सोच समझकर लें। व्यावसायिक यात्रा के योग बने हैं। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी कमजोरी रह सकती है।
माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदू वर्ष का अंतिम महीना होता है। इसके उपरांत हिंदू नववर्ष शुरू होगा। फाल्गुन के महीने को फागुन का महीना भी कहा जाता है।
माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदू वर्ष का अंतिम महीना होता है। इसके उपरांत हिन्दू नववर्ष आ जाएगा। फाल्गुन के महीने को फागुन का महीना भी कहा जाता है।
फाल्गुन’ का महीना हिंदू पंचांग का अंतिम महीना होता है। इस मास की पूर्णिमा फाल्गुनी नक्षत्र में होती है। जिस कारण इस महीने का नाम फाल्गुन पड़ा है। इस महीने को आनंद और उल्लास का महीना भी कहा जाता है।
महाशिवरात्रि पर ही मां पार्वती व भगवान शिव विवाह के बंधन में बंधे थे। महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव व माता पार्वती को समर्पित है।