Aaj Ka Rashifal, 19 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 19 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष कीअष्टमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। इसके साथ ही आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के साथ आयुष्मान् योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें मीन राशि में विराजमान रहेंगे। आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छे मौके लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर में नई शुरुआत का मौका मिलेगा तो कुछ को परिवार में खुशखबरी मिलने के योग हैं। वहीं कुछ राशियों को आज सतर्क रहकर फैसले लेने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल...
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर से जुड़ी अच्छी खबर लेकर आ सकता है। प्रॉपर्टी के सौदों में जल्दबाजी न करें, सोच-समझकर फैसला लें। कारोबार में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। नई जान-पहचान भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। गंभीरता से काम करेंगे तो फायदा मिलेगा।
वृषभ राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कोई करीबी व्यक्ति मिलने आ सकता है जिससे मन खुश रहेगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज पुराने संपर्कों से फायदा हो सकता है। कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
आज पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी जो फायदेमंद साबित हो सकती है। किसी परेशानी में पिता की सलाह बहुत काम आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत नजर आएगी। प्रॉपर्टी के सौदों में घर के बड़ों की सलाह जरूर लें।
कर्क राशि के लोगों का झुकाव आज धार्मिक कामों की तरफ रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएंगे। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने पर छोटा-सा आयोजन कर सकते हैं। घर में पूजा-पाठ से माहौल सकारात्मक रहेगा। खाली समय में रचनात्मक काम करने से लाभ होगा।
आज जोखिम भरे फैसलों से बचना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। सीनियर्स से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए काम में सतर्कता जरूरी है।
आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद रहेगी। नई प्रॉपर्टी लेने का मौका मिल सकता है। कोई नया काम पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
कारोबार में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। विरोधियों से सावधान रहें। बातचीत में विनम्रता रखें, तभी रिश्ते मजबूत बनेंगे। साझेदारी में किए गए काम संतोषजनक रहेंगे।
आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं लेकिन आप आसानी से सुलझा लेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह मानी जाएगी। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। विदेश से जुड़े व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जरूरी कामों को टालने से बचें।
मकर राशि के लोगों का मन आज सामाजिक कार्यों में लगेगा। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी से कोई प्यारा तोहफा मिलने के योग हैं।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में अच्छा दिन रहेगा। पुराने निवेश से फायदा होगा। परिवार में किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। काम में लापरवाही से बचें और उधार देने से परहेज करें।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। मीठी वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। विदेश में पढ़ाई करने वालों के लिए अच्छा अवसर है।
मौनी अमावस्या पर लोग अपने पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इससे पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या का पर्व 29 जनवरी को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पापों से छुटकारा मिलता है।
सनातन धर्म में साल में आने वाली चारों नवरात्रि का बहुत खास महत्व है। हर साल चार बार नवरात्रि आती है, जिनमें से माघ गुप्त नवरात्रि भी शामिल हैं।
साल में आने वाली चारों नवरात्रि का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। 30 जनवरी से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। जिसका समापन अगले महीने 7 फरवरी 2025 को होगा।
हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को नारी शक्ति और देवी दुर्गा का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा को समर्पित है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बड़ा महत्व है।