Logo

24 June 2025 Ka Rashifal (24 जून 2025 का राशिफल)

 24 June 2025 Ka Rashifal (24 जून 2025 का राशिफल)

 Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क, गुस्सा बन सकता है रिश्तों में दूरियों की वजह, जानें 24 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 24 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 24 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही आज आर्द्रा नक्षत्र के साथ शूल और गण्ड योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 24 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानिए कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष आज का राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सलाह लें। पारिवारिक सुख मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।

वृषभ आज का राशिफल

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से मधुरता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : क्रीम
  • आज का उपाय : मसूर दाल और लाल वस्त्र का दान करें।

मिथुन आज का राशिफल

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाह फैलाने का काम कर सकते हैं।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क आज का राशिफल

यात्रा से लाभ होगा। नया कार्य शुरू करने का उत्तम समय है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : सिल्वर
  • आज का उपाय : गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

सिंह आज का राशिफल

कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से भी दिन लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधरेंगे। 

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाएं।

कन्या आज का राशिफल

जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहना चाहिए। 

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : श्रीराम के साथ हनुमान जी की पूजा करें।

तुला आज का राशिफल

रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। मित्रों से लाभ होगा। कार्यस्थल पर लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलेगा। 

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : लाल चंदन से तिलक करें।

वृश्चिक आज का राशिफल

कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक तनाव से दूर रहें। प्रोफेशनल कार्यों में लाभ मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। 

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : बैंगनी
  • आज का उपाय : सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु आज का राशिफल

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नए विचारों से लाभ होगा। वाणी पर संयम बनाए रखें। बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना लें।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

मकर आज का राशिफल

व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। धन का आगमन होगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : श्री हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं।

कुंभ आज का राशिफल

पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। नई योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। 

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

मीन आज का राशिफल

प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। निवेश से लाभ होगा। भाग्य प्रबल रहेगा। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स सफलता मिलेगी। जीवन में चल रही परेशानियों अंत होगा। 

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।
........................................................................................................
परीक्षा सफलता पूजा विधि

हिंदू संस्कृति में मनुष्य के जीवन के अलग अलग पड़ावों को संस्कारों के साथ पवित्र बनाया जाता है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है विद्यारंभ संस्कार । यह संस्कार बच्चों के जीवन में शिक्षा की शुरुआत का प्रतीक है।

संगीत प्रारंभ पूजा विधि

भारतीय परंपरा में संगीत को आध्यात्मिक और मानसिक उन्नति का साधन माना जाता है। इसलिए जब कोई व्यक्ति संगीत सीखने की शुरुआत करता है, तब वो एक संगीत प्रारंभ पूजा करता है।

कला साधना पूजा विधि

कला को साधना कहा जाता है , क्योंकि यह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि आत्मा की एक गहरी यात्रा होती है। चाहे वह संगीत, नृत्य, चित्रकला, मूर्तिकला, नाटक या किसी अन्य रूप में हो।

नौकरी प्राप्ति पूजा विधि

भारत देश में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। इसका कारण नौकरियों का न होना है। इसी कारण से आज के समय में एक अच्छी नौकरी पाना बहुत से लोगों की जरूरत है। सभी अपने घर का पालन पोषण करने के लिए नौकरी की तलाश में हैं।

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang