Logo

नारियल को श्रीफल क्यों कहते हैं?

नारियल को श्रीफल क्यों कहते हैं?

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी ने लगाया था पहला नरियल का पेड़, जानिए इसे श्रीफल क्यों कहते हैं


सनातन धर्म में किसी भी मांगलिक कार्यों और पूजा-पाठ में नारियल चढ़ाने का विशेष महत्व है। कलश स्थापना से लेकर, विवाह, उपनयन संस्कार और यहां तक कि बेटी के विदाई के दौरान भी नारियल को महत्वपूर्ण माना गया है।

अगर हम कोई नई गाड़ी या घर लेते हैं, तो पूजा करने के दौरान नारियल फोड़ते हैं और उसके जल से नई गाड़ी को घर के मुख्य द्वार पर छिड़का जाता है। आपको बता दें, नारियल को संस्कृत शब्द श्रीफल है और श्रीफल माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। जिस प्रकार बिना लक्ष्मी के कोई भी पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है, ठीक वैसे ही बिना श्रीफल के पूजा-पाठ संपूर्ण नहीं होती है। सभी शुभ कार्यों में श्रीफल चढ़ाया जाता है, ताकि उस काम में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आए और सभी कार्य शुभता के साथ पूरा हो सके। 

अब ऐसे में नारियल को श्रीफल क्यों कहा जाता है। इसे लेकर शास्त्र में क्या उल्लेख है। इसके बारे में हमने ज्योतिषाचार्य त्रिपाठी जी से पूछा। आइए इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 


श्रीफल को लेकर शास्त्र क्या कहता है? 


मत्स्य पुराण के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि माता लक्ष्मी को नारियल बेहद प्रिय है और जब भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी पृथ्वी पर आए थे तो उन्होंने सबसे पहले नारियल का पेड़ साथ मिलकर लगाया था। इसलिए माता लक्ष्मी को प्रिय होने के कारण नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। जब भी लक्ष्मी-नारायण की पूजा होती है, तो उसमें श्रीफल होने बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 


हवन के बाद नारियल जलाने का महत्व 


कूर्म पुराण के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि किसी भी यज्ञ और हवन में नारियल महत्वपूर्ण मानी जाती है और जब भी पूजा करने के बाद हवन करते हैं, तो उसमें श्रीफल को जलाकर  ही पूर्णाहुति की जाती है और तभी पूजा सफल और सिद्ध मानी जाती है। 


क्या नारियल के जल से देवी-देवताओं का अभिषेक करना चाहिए? 


पद्म पुराण के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि अगर आपकी कोई मनोकामना है, जिसे आप सिद्ध करना चाहते हैं, तो देवी-देवताओं का नारियलके पानी से अभिषेक जरूर करना चाहिए। इससे शुभ  फलों की प्राप्ति हो सकती है। 


ज्योतिष शास्त्र में श्रीफल का महत्व


श्रीफल को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि श्रीफल में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए, घर में श्रीफल रखने से धन-धान्य की वृद्धि होती है। श्रीफल को नजर दोष से बचाव के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दोष है, तो श्रीफल की पूजा करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। 

नारियल के सफेद वाले भाग में चंद्रदेव का वास होता है और चंद्रमा मन का कारक माने जाते हैं। इसलिए अगर आप किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो अपने आराध्य के सामने नारियल जरूर अर्पित करें और उनसे में कामना करें। 


श्रीफल की पूजा किस दिन करनी चाहिए? 


आप आप नारियल या श्रीफल की पूजा करना चाहते हैं, तो मंगलवार और शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। इस दिन पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और कुंडली में स्थित ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। 


........................................................................................................
चैत्र नवरात्रि व्रत में क्या खाएं

आध्यात्मिक इच्छाओं की पूर्ति, सिद्धि प्राप्ति, मोक्ष के लिए चैत्र नवरात्रि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

चैत्र नवरात्रि दूसरे दिन की पूजा विधि

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है जो मां दुर्गा का स्वरूप हैं। मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। इसलिए उन्हें तपस्या की देवी माना जाता है।

चैत्र नवरात्रि: मां ब्रह्मचारिणी की कथा

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के दूसरे रूप की पूजा करने से भक्तों को धैर्य, शांति और समृद्धि मिलती है।

5 April 2025 Panchang (5 अप्रैल 2025 का पंचांग)

आज 05 अप्रैल 2025 चैत्र माह का बीसवां दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तिथि अष्टमी है। इसे दुर्गाष्टमी कहा जाता है, इस दिन मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है।

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang