Logo

इस अखाड़े ने युद्ध में औरंगजेब को हराया

इस अखाड़े ने युद्ध में औरंगजेब को हराया

महानिर्वाणी अखाड़े की 10 हजार साल पुरानी विरासत, औरंगजेब की सेना को हरा चुका है अखाड़ा


महानिर्वाणी अखाड़ा भारत के प्राचीन और प्रतिष्ठित अखाड़ों में से एक है, जिसका संबंध शैव संप्रदाय से है। अखाड़े का मुख्य केंद्र उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में है। वहीं इसके आश्रम ओंकारेश्वर, काशी, त्र्यंबकेश्वर, कुरुक्षेत्र, उज्जैन व उदयपुर में मौजूद है। महानिर्वाणी  अखाड़े के सदस्य शास्त्रों के ज्ञाता होने के साथ-साथ शस्त्र विद्या में भी पारंगत होते हैं। वहीं सामाजिक सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।अखाड़ा कुंभ मेले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और शाही स्नान की परंपरा में आगे होता है। बता दें कि महानिर्वाणी अखाड़े से ही महामंडलेश्वर पद की शुरुआत हुई थी। 

चलिए आपको महानिर्वाणी अखाड़े के बारे में और विस्तार से बताते हैं।



महानिर्वाणी अखाड़े की स्थापना 


महानिर्वाणी की विरासत दस हजार साल पुरानी मानी जाती है। लेकिन ऐतिहासिक तथ्यों के मुताबिक 748 ईस्वी में  सात साधुओं ने गंगासागर में तपस्या की और संत कपिल मुनि के दर्शन प्राप्त किए। उनके आशीर्वाद से, उन्होंने नील धारा, हरिद्वार के पास महानिर्वाणी अखाड़े की स्थापना हुई। वहीं औपचारिक रूप से इसे भगवान आदि शंकराचार्य ने 8वीं शताब्दी ने संगठित किया। बता दें कि कपिल मुनि महानिर्वाणी अखाड़े के इष्टदेव भी है। वहीं इस  अखाड़े को नाग परंपरा को पुनर्जीवित करने का श्रेय भी दिया जाता है। ।



महानिर्वाणी अखाड़े का प्रबंधन 


  • महंत: महंत अखाड़े के सर्वोच्च नेता होते हैं। वे अखाड़े के धार्मिक और सामाजिक कार्यों का नेतृत्व करते हैं।
  • उप महंत: उप महंत अखाड़े के महंत के सहायक होते हैं और अखाड़े के दैनिक कार्यों का संचालन करते हैं।
  • अन्य पदाधिकारी: अखाड़े में कोषाध्यक्ष, सचिव जैसे कई  पदाधिकारी होते हैं। ये पदाधिकारी अखाड़े के विभिन्न विभागों का प्रबंधन करते हैं।



महाकालेश्वर मंदिर का नियंत्रण करता है अखाड़ा


भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर का ऐतिहासिक रूप से धार्मिक और प्रशासनिक संबंध महानिर्वाणी अखाड़े से रहा है।  अखाड़े के साधु-संन्यासियों ने मंदिर के संरक्षण, पूजा-पद्धति, और धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।


हालांकि, वर्तमान समय में मंदिर का प्रबंधन मुख्य रूप से राज्य सरकार के अधीन "महाकाल मंदिर प्रबंध समिति" द्वारा होता है। लेकिन अखाड़ा आज भी धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी भूमिका निभाता है और शिवरात्रि जैसे प्रमुख पर्वों पर विशेष उपस्थिति देता है।



औरंगजेब की सेना का किया था पराजित 


मुगल सम्राट औरंगजेब ने हिंदू मंदिरों और धार्मिक स्थलों को नष्ट करने की नीति अपनाई थी। ऐसा कहा जाता है कि जब उसकी सेना ने महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन) पर आक्रमण करने की कोशिश की, तो महानिर्वाणी अखाड़ा के नागा साधुओं ने संगठित होकर विरोध किया। दोनों सेनाओं के बीच युद्ध हुआ, जिसमें महानिर्वाणी अखाड़े ने औरंगजेब की सेना को परास्त किया।यह घटना भारतीय धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अखाड़ा परंपरा के बलिदान और साहस को दर्शाती है।


........................................................................................................
बर्फीले फिजाओं के बीच कुछ ऐसे मनाई जाती है जम्मू कश्मीर में दुर्गा पूजा

कश्मीर का नाम सुनते ही बर्फीले पहाड़, फूलों से सजे बाग और शांत झरनों की तस्वीर आंखों के सामने उभरने लगती है। कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता अपने आप में अद्वितीय है।

कर्नाटक में नवरात्रि की पूजन का एक नाम नाडा हब्बा, जानिए क्या है हाथियों के शाही जुलूस की परंपरा

दुर्गा पूजा यानी नाडा हब्बा समय होता है तो यहां का मौसम सुहाना बना हो जाता है।

पावागढ़ पहाड़ियों से बनासकांठा तक गुजरात में हैं देवी के कई शक्ति स्थल

पावागढ़ से बनासकांठा तक ये हैं गुजरात के प्रमुख देवी स्थल, नवरात्रि में कीजिए दर्शन

महिषासुर वध से जुड़ी है गरबा की कहानी, जानिए कैसै मनाई जाती है गुजरात में नवरात्रि

गुजरात में नवरात्रि का त्योहार एक ऐसा समय होता है जब पूरा राज्य हर्षोल्लास और भक्ति रस में डूबा होता है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang