Logo

बर्फीले फिजाओं के बीच कुछ ऐसे मनाई जाती है जम्मू कश्मीर में दुर्गा पूजा

बर्फीले फिजाओं के बीच कुछ ऐसे मनाई जाती है जम्मू कश्मीर में दुर्गा पूजा

बर्फीले फिजाओं के बीच जम्मू कश्मीर में कुछ इस तरह मनाई जाती है नवरात्रि, जानिए क्या है विशेष परंपराएं


कश्मीर का नाम सुनते ही बर्फीले पहाड़, फूलों से सजे बाग और शांत झरनों की तस्वीर आंखों के सामने उभरने लगती है। कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता अपने आप में अद्वितीय है। यही वजह है कि इस अनोखी जगह पर दुर्गा पूजा जैसा भव्य उत्सव और भी खास बन जाता है। अक्टूबर 2024 में जब कश्मीर की वादियाँ दुर्गा माँ के जयकारों से गूंजेंगी तब यहां का दृश्य सचमुच देखने लायक होगा। 


क्यों खास है कश्मीर में दुर्गा पूजा?   


दुर्गा पूजा का आयोजन भारत के विभिन्न हिस्सों में बड़े धूमधाम से किया जाता है। लेकिन कश्मीर में इसे मनाने का अंदाज अन्य राज्यों से काफी अलग होता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय और देवी दुर्गा की महिमा का उत्सव है। हालांकि, कश्मीर में हिंदू जनसंख्या कम है फिर भी यहां की सांस्कृतिक विविधता इस पर्व को एक खास रंग देती है। कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच दुर्गा पूजा का आयोजन यहाँ की अनूठी परंपराओं के साथ बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया जाता है।


सातवें आसमान पर रहता है उत्साह


अक्टूबर के महीने में जब कश्मीर की हवाएं ठंडी होती हैं, तब दुर्गा पूजा के पावन उत्सव से वातावरण में एक विशेष प्रकार की ऊर्जा और उमंग का संचार होता है। यहाँ के श्रद्धालु देवी दुर्गा के सम्मान में उपवास रखते हैं और विशेष रूप से तैयार किए गए प्रसाद का वितरण करते हैं। कश्मीर की इस पूजा में स्थानीय लोगों के साथ कई पर्यटक भी शामिल होते हैं। अगर आप इस नवरात्रि में कश्मीर जाने का प्लान कर रहे हैं तो कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच माँ दुर्गा की पूजा आपके जीवन में एक अनोखा अनुभव जोड़ सकती है।


भव्य होती है यहां की पंडाल सज्जा 


कश्मीर में दुर्गा पूजा के लिए खास पंडाल बनाए जाते हैं। जो यहाँ की पारंपरिक कला और शिल्प को दर्शाते हैं। पंडालों को रंग-बिरंगे फूलों और दीयों तो वहीं पहाड़ी के रास्तों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाता है। जिससे वादी की सुंदरता में चार चांद लग जाता है। देवी दुर्गा की मूर्तियों के साथ उनके सभी दिव्य सखियों और साथियों की भी प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित होती हैं। इन मूर्तियों पर कश्मीरी शिल्प का अद्भुत कारीगरी देखने को मिलता है जो इसे बाकी जगहों से भिन्न बना देती है।


पारंपरिक नृत्य बांध देती है समां


दुर्गा पूजा के दौरान कश्मीर की लोक संस्कृति की छाप भी साफ दिखाई पड़ती है। इस पर्व के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इनमें कश्मीर के पारंपरिक नृत्यों और संगीत का विशेष महत्व होता है। रौफ और भांड पाथर जैसे लोक नृत्य दुर्गा पूजा के दौरान यहां की समृद्ध संस्कृति को जीवंत करते नजर आते हैं। ये नृत्य कलाकारों की कुशलता और शास्त्रीयता का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हैं, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।


जानिए कश्मीर की अनूठी परंपरा 


कश्मीर में दुर्गा पूजा की एक और खास बात यह भी है कि यहां की परंपराओं में एक अलग तरह की सादगी और शांति देखने को मिलती है। यहां के पंडित समुदाय में दुर्गा पूजा की विधियां बहुत ही धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखती हैं। यहां के लोग पर्व को आत्मिक शुद्धि और समाजिक समरसता का प्रतीक मानते हैं। कश्मीरी पंडितों की परंपराओं में देवी के प्रति असीम श्रद्धा और भक्ति की झलक भी मिलती है।


........................................................................................................
शनि जयंती के यम-नियम

शनि जयंती, भगवान शनि के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है, जो ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को आती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस साल शनि जयंती 27 मई, मंगलवार को मनाई जाएगी।

Jyeshtha Amavasya 2025 (ज्येष्ठ अमावस्या 2025 कब है)

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। यह दिन पितरों की पूजा, तर्पण और शांति के उपायों के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। यूं तो साल में आने वाली सभी अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता हैI

ज्येष्ठ अमावस्या के उपाय

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह की अमावस्या का विशेष महत्व है और जब यह तिथि सोमवार को आती है, तो इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन पितरों को स्मरण करने और उन्हें तर्पण देने का सबसे श्रेष्ठ अवसर होता है।

ज्येष्ठ अमावस्या स्तोत्र पाठ

हिंदू पंचांग में हर अमावस्या तिथि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। यह दिन पितृों की शांति के लिए, आत्मिक शुद्धि के लिए और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत उत्तम माना गया है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang