दिवाली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। साल 2024 में दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। कहा जाता है कि दिवाली के दिन हर घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि को प्रदोष काल में स्थिर लग्न में दिवाली पूजन करने से अन्न-धन की प्राप्ति होती है। दिवाली पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और कुबेर जी की पूजा का भी महत्व बताया गया है।
दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। जीवन से कभी भी धन और ऐश्वर्य कम नहीं होता है। लेकिन काफी लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को तो भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास और रावण का वध कर अयोध्या वापस लौटे थे, इसलिए दिवाली मनाई जाती है। लेकिन फिर इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा क्यों की जाती है। ऐसे में चलिए इस सवाल का जवाब आगे लेख में जानते हैं…
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा को लेकर भी कई सारी मान्यताएं और कथाएं हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली को लक्ष्मी पूजा का कारण समुद्र मंथन है। दरअसल जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था तो उसी में से लक्ष्मी माता भी निकली थीं। यह मान्यता है कि जिस दिन लक्ष्मी निकली थीं, उस दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या थी। इसी वजह से यह दिन ही दिवाली के तौर पर मनाया जाता है। माता लक्ष्मी का समुद्र मंथन से आगमन हो रहा था। सभी देवता हाथ जोड़कर आराधना कर रहे थे। इस वजह से दिवाली को लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हालांकि, कुछ कहानियों में जिक्र है कि लक्ष्मी माता शरद पूर्णिमा के दिन प्रकट हुई थी, जो दिवाली से ठीक 15 दिन पहले आती है।
कई लोगों का कहना है कि भारतीय कालगणना के अनुसार 14 मनुओं का समय बीतने और प्रलय होने के पश्चात् पुनर्निर्माण व नई सृष्टि का आरंभ दीपावली के दिन ही हुआ था। इस वजह से लक्ष्मी की पूजा की जाती है। जबकि कई लोग ये कहते हैं कि कार्तिक मास की पहली अमावस्या ही नई शुरुआत और नव निर्माण का समय होता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि दिवाली के दिन कई राक्षसों का अंत हुआ था, जिसमें नरकासुर, बली आदि शामिल हैं। इसलिए दिवाली को अच्छा संकेत माना जाता है और समृद्धि के देवी यानी लक्ष्मी को पूजा जाता है।
सनातन धर्म में विवाह पंचमी का दिन सबसे पवित्र माना गया है। क्योंकि यह वही दिन है, जब माता सीता और प्रभु श्री राम शादी के बंधन में बंधे थे। पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी का त्योहार हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाई जाती है।
मनमोहन तुझे रिझाऊं,
तुझे नित नए लाड़ लड़ाऊं,
मन धीर धरो घबराओ नहीं,
श्री राम मिलेंगे कहीं ना कहीं,
मन फूला फूला फिरे,
जगत में कैसा नाता रे ॥