Logo

दिवाली पर नकदी और आभूषण पूजा का महत्व

दिवाली पर नकदी और आभूषण पूजा का महत्व

दिवाली में लक्ष्मी पूजा के साथ क्यों की जाती है नकदी और आभूषण की पूजा? जानिए क्या है परंपरा  


सनातन धर्म में दीपावली का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस त्योहार के लिए हर घर में साफ सफाई और सजावट शुरू हो जाती है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त कर अपने धाम अयोध्या आए थे। साथ ही इस दिन भगवान राम का 14 वर्ष का वनवास भी समाप्त हुआ था। उनके वापस आने की खुशी में पूरे अयोध्या को दीपों से सजाया गया था। उस दिन से दीपावली का त्योहार शुरू हुआ। जो युगों युगों से चलता आ रहा है। 


क्यों होती नगदी आभूषण की पूजा? 


यूं तो दीपावली भगवान राम के आगमन का त्योहार है पर इस दिन माता लक्ष्मी के साथ नगदी, आभूषण की पूजा भी की जाती है। मान्यता के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन किया गया था। जिसके दौरान माता लक्ष्मी का आगमन हुआ था। अन्य मान्यताओं के अनुसार इस दिन को माता लक्ष्मी का जन्मदिन भी माना जाता है। इसलिए, दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की जो भी पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करता है, उसे धन संपत्ति की कभी कमी नहीं होती। नगदी और आभूषण माता लक्ष्मी के ही प्रतीक हैं और उनकी ही देन हैं। इसलिए, दीपावली के दिन माता लक्ष्मी के साथ उनकी भी पूजा जरूर की जाती है। 


स्वर्ण कलश लेकर उत्पन्न हुईं थीं लक्ष्मी


माता लक्ष्मी की जब समुद्र मंथन के दौरान उत्पत्ति हुई थी तब उनके हाथ में आभूषण से भरा स्वर्ण कलश था। इसलिए भी इस दिन इनकी पूजा की जाती है और सदा ऐसे ही कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की जाती है।  


श्री गणेश की क्यों होती है पूजा ? 


दीपावली के दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और कुबेर की भी पूजा की जाती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए, किसी भी शुभ कार्य के पहले उनकी पूजा की जाती है। जहां माता लक्ष्मी धन-संपदा की देवी मानी जाती हैं। वहीं, भगवान गणेश सुख-संपत्ति के देवता कहे जाते हैं। दीपावली के दिन दोनों की पूजा करने से धन के साथ- साथ घर में सुख संपत्ति और शांति भी बनी रहती है। 


क्यों पूजे जाते हैं महाराज कुबेर जी? 


भगवान कुबेर की पूजा के पीछे एक धार्मिक मान्यता यह है कि भगवान कुबेर देवताओं के धन की पेटी के समान हैं और उनके पास सदैव धन का भंडार रहता है। वे धन के संरक्षक माने जाते हैं। इसलिए, उनकी पूजा करने से धन स्थाई हो जाता है और उसमें फिर कभी कोई कमी नहीं होती। दरअसल, माता लक्ष्मी का स्वभाव चंचल है वे कभी भी अपना घर बदल देती हैं। इसलिए दिवाली के दिन भगवान कुबेर की पूजा की जाती है ताकि घर में जो धन है वो बना रहे और उसमें दिनोंदिन और बढ़ोतरी होती रहे।


........................................................................................................
भाद्रपद कृष्ण की अजा एकादशी (Bhaadrapad Krishn Ki Aja Ekaadashi)

युधिष्ठिर ने कहा-हे जनार्दन ! आगे अब आप मुझसे भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का नाम और माहात्म्य का वर्णन करिये।

भाद्रपद शुक्ल की वामन एकादशी (Bhadrapad Shukal Ke Vaman Ekadashi )

इतनी कथा सुनकर पाण्डुनन्दन ने कहा- भगवन्! अब आप कृपा कर मुझे भाद्र शुक्ल एकादशी के माहात्म्य की कथा सुनाइये और यह भी बतलाइये कि इस एकादशी का देवता कौन है और इसकी पूजा की क्या विधि है?

आश्विन मास कृष्ण पक्ष की इन्दिरा नाम एकादशी की कथा (Aashvin Maas Krshn Paksh Kee Indira Naam Ekaadashee Kee Katha)

महाराज युधिष्ठिर ने भगवान् कृष्ण से पुनः प्रश्न किया कि भगवन् ! अब आप कृपा कर आश्विन कृष्ण एकादशी का माहात्म्य सुनाइये।

आश्विन मास शुक्ल पक्ष की पापांकुशा एकादशी (Ashvin Maas Shukla Paksh Ki Paapaankusha Ekaadashi)

युधिष्ठिर ने फिर पूछा-जनार्दन ! अब आप कृपा कर आश्विन शुक्ल एकादशी का नाम और माहात्म्य मुझे सुनाइये। भगवान् कृष्ण बोले राजन् !

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang