मई के महीने में प्रकृति अपने चरम पर होती है। पेड़-पौधों पर नए पत्ते आते हैं, फूल खिलते हैं और हर तरफ हरियाली दिखाई देती है। यह समय प्रकृति की सुंदरता को निहारने और उसकी सुंदरता का आनंद लेने का है। मई के महीने में कई प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं, जो आस्था और उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। यह समय लोगों को एक साथ लाने और उनकी आस्था और उत्साह को बढ़ाने का है।
मई माह में गंगा सप्तमी मनाई जाएगी, जो मां गंगा की उपासना के लिए समर्पित एक विशेष दिन है। इसे हम गंगा जयंती के रूप में भी मनाते हैं। इसके अलावा 10 महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या को मां बगलामुखी की जयंती भी मई माह में मनाई जाएगी। इसी माह में सुहागिनों का एक प्रमुख व्रत- 'वट सावित्री व्रत' भी पड़ना वाला है। हिन्दु पौराणिक कथाओं के अनुसार सावित्री ने मृत्यु के देवता भगवान यम को भ्रमित कर उन्हें अपने पति सत्यवान के प्राण को लौटाने पर विवश किया था। इसीलिये विवाहित स्त्रियां अपने पति की सकुशलता एवं दीर्घायु की कामना से वट सावित्री व्रत का पालन करती हैं।
इसके अलावा हमारे देश में माने जाने वाले विभिन्न धर्मों में से 'बौद्ध धर्म' का भी एक महत्वपूर्ण पर्व बुद्ध पूर्णिमा भी मई माह में मनाया जाएगा। नारद जी के जन्म के अवसर पर मनाई जाने वाली नारद जयंती भी मई के महीने में ही मनाई जाएगी। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नारद जयंती के रूप में मनाया जाता है। मई माह में शनि जयंती भी मनाई जाएगी। माना जाता है इस दिन शनि अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं। शनि की साढ़े साती, ढैय्या या शनि की महादशा से गुजर रहे भक्तों के लिए यह दिन विशेष फल देने वाला है। आइए, भक्त वत्सल के इस लेख में विस्तार से मई में पड़ने वाले व्रत और त्योहार के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मार्गशीर्ष मास धर्म, भक्ति और ज्योतिषीय महत्व से परिपूर्ण एक विशिष्ट मास माना जाता है। यह मास भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है और इसे अत्यंत शुभ भी माना जाता है।
मार्गशीर्ष माह में यम नियम का अनुसरण करके व्यक्ति अपने वर्तमान जीवन को सुधार सकता है। साथ ही अपने आगामी जन्मों के लिए भी अच्छा भाग्य अर्जित कर सकता है। ये माह कई मायनों में विशेष होता है।
मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित माना जाता है। इस माह कई बड़े व्रत त्योहार भी पड़ रहे हैं। ऐसे में इस आलेख में देखिए त्योहारों की पूरी लिस्ट डेट और इनका महत्व।
मार्गशीर्ष माह कब शुरू हो रहा है? ये श्रीकृष्ण की पूजा के लिए क्यों है खास? इस आलेख में जानें कार्तिक माह के बाद आने वाले मार्गशीर्ष के महत्व और लाभ।