Logo

काल भैरव जंयती के उपाय

काल भैरव जंयती के उपाय

काल भैरव जयंती पर भगवान शिव के रौद्र रूप को प्रसन्न करने के लिए अपनाए ये उपाय  


शास्त्रों में भगवान काल भैरव को भगवान शिव का रौद्र रूप माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान कालभैरव की पूजा-अर्चना करने से बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा जिन लोगों के जीवन में शनि, राहु जैसे ग्रहों का प्रकोप है, उन्हें भगवान काल भैरव की पूजा करने से विशेष लाभ होता है। इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा से सभी दोष दूर हो जाते हैं और व्यक्ति को सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त होती है। इसलिए भगवान काल भैरव की पूजा करना और उनके मंत्रों का जाप करना व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करता है। ऐसे में इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से भगवान काल भैरव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को कष्टों से छुटकारा मिलता है। इस साल यानी 2024 में काल भैरव जयंती 22 नवंबर को मनाई जा रही है। आइये जानते हैं काल भैरव जयंती पर कौन से उपाय किए जा सकते हैं। 


काल भैरव जयंती पर करें ये उपाय 


  1. काल भैरव जयंती के दिन भगवान भैरव की पूजा करना विशेष फलदायक होता है। इस दिन भैरव जी के मंदिर जाकर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए, जिससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
  2. भगवान भैरव को काशी के कोतवाल के रूप में पूजा जाता है, और उनका आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के वक्त उन्हें पुष्प, फल, नारियल, पान, सिंदूर आदि चढ़ाना चाहिए। दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि के लिए भी काल भैरव की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
  3. इसके अलावा, भैरव जी की जन्मतिथि के दिन शाम के समय शमी वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए, जिससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है। भगवान भैरव की कृपा पाने के लिए उनके मंत्रों का जाप करना भी महत्वपूर्ण है।
  4. भगवान भैरव के यंत्र की प्राण प्रतिष्ठा करवाना भी विशेष फलदायक होता है। साथ ही, भगवान शिव के रूप होने के कारण शिवलिंग की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। भोलेनाथ की पूजा के वक्त 21 बेल पत्रों पर चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।
  5. भगवान भैरव की कृपा पाने के लिए उनके मंत्र ॐ काल भैरवाय नमः और ॐ ह्रीं बं बटुकाय मम आपत्ति उद्धारणाय, कुरु कुरु बटुकाय बं ह्रीं ॐ फट स्वाहा का जाप करें। मान्यता है कि भगवान भैरव की पूजा में उनके यंत्र का भी बहुत महत्व है। ऐसे में विधि-विधान से श्री भैरव यंत्र की प्राण प्रतिष्ठा करवाएं।
........................................................................................................
धनतेरस पूजा और सामान खरीदने के शुभ मुहूर्त

धनतेरस का पर्व धन, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। इस दिन यम नियम से वस्तुएं खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य और ऐश्वर्य निवास करता है।

धनतेरस पर सोना खरीदने की कहानी

भारत में धनतेरस, जिसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत मानी जाती है। इस वर्ष यह दिन आज यानी 29 अक्टूबर (मंगलवार) को है।

धनतेरस की रात जलाने चाहिए 13 दीप

“धनतेरस”, पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है। कई स्थानों पर इस दिन को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन का विशेष महत्व है।

छठ पूजा में हाथ का सूप

छठ पूजा भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इसे मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े ही उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang