दिवाली में दीये, कौड़ी और सिक्के से करें ये उपाय, धन-धान्य की नहीं होगी कमी, नकारात्मकात से मिलेगी राहत
दीपावली का पर्व सिर्फ दीपों का उत्सव नहीं है बल्कि यह धन, समृद्धि और सुख का प्रतीक भी है। इस पर्व में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन पूजा में कुछ विशेष वस्तुओं का प्रयोग करने से धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से कई लाभ प्राप्त होते हैं। इन्हीं में से एक है दीवाली के दीये में एक रुपए का सिक्का और कौड़ी डालना। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि दीपावली के दीये में कौड़ी और 1 रुपए का सिक्का डालने का क्या महत्व है, इसका क्या प्रभाव होता है।
दिवाली पर्व और महत्व समझिए
दीपावली, इस साल 31 अक्टूबर 2024 यानी गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। यह पर्व कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान राम 14 वर्षों का वनवास पूरा कर माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में पूरे नगर को दीयों से सजाया और तभी से यह पर्व दीपों का त्योहार बन गया। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा की जाती है। लक्ष्मी माता को धन-समृद्धि की देवी माना जाता है। गणेश जी बुद्धि और शुभारंभ के प्रतीक हैं और कुबेर धन के रक्षक माने जाते हैं।
दीये में डालें कौड़ी और सिक्का
कौड़ी का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कौड़ी में धन से जुड़े दोषों को दूर करने और आर्थिक समस्याओं से राहत दिलाने की शक्ति होती है। कौड़ी को धन का भी प्रतीक माना जाता है और दीपावली के दिन इसे पूजा में शामिल करना बेहद ही शुभ होता है। माना जाता है कि यदि कौड़ी को हाथ में लेकर मां लक्ष्मी से कोई मनोकामना की जाए, तो वह पूरी होती है। कौड़ी का उपयोग धन टिकाने और आर्थिक संकट से बचने के लिए किया जाता है।
एक रुपए के सिक्के का शगुन
वहीं, 1 रुपए का सिक्का शगुन और धन का प्रतीक माना जाता है। इस सिक्के को पूजा में रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन का प्रवाह बेहतर होता है। यह भी माना जाता है कि दीपावली के दीये में कौड़ी के साथ 1 रुपए का सिक्का डालने से आर्थिक दरिद्रता दूर होती है और अटका हुआ धन भी वापस लौट आता है।
दीये में कौड़ी और सिक्का डालने के लाभ
- आर्थिक संकट से मुक्ति:- ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि दीये में कौड़ी और 1 रुपए का सिक्का डालने से घर में धन का प्रवाह बेहतर होता है और धन संबंधी समस्याओं का समाधान होता है।
- वापस आता है अटका हुआ धन:- यदि किसी का धन कहीं अटका हो या व्यापार में घाटा हो रहा हो, तो यह उपाय उसमें भी लाभकारी माना जाता है।
- धन-संपत्ति में वृद्धि:- इस उपाय से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-दौलत में लगातार बढ़ोतरी होती है।
- घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार:- दीये में कौड़ी और सिक्का डालने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शुभता और सकारात्मकता आती है।
घर के इन स्थानों पर कौड़ी रखने से मिलता है लाभ
- तिजोरी में कौड़ी रखना:- तिजोरी में कौड़ी रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। तिजोरी की पूजा दीपावली के दिन अवश्य करनी चाहिए, क्योंकि यह धन का भंडार है। जब आप कौड़ी को तिजोरी में रखते हैं, तो माना जाता है कि मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की कमी नहीं रहती।
- पूजा घर में कौड़ी रखना:- कौड़ी को पूजा घर में रखना भी अत्यंत शुभ होता है। अगर, पूजा घर में लाल कपड़े में लपेटकर कौड़ी रखा जाए तो इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। क्योंकि, लाल रंग मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। यह उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और घर में धन का आगमन लगातार होता है।
- तुलसी के पास रखें कौड़ी:- तुलसी का पौधा घर में सौभाग्य और पवित्रता का प्रतीक है। तुलसी के पास कौड़ी रखने से घर में आर्थिक तंगी दूर होती है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। तुलसी माता और मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
दीपावली पर जरूर करें ये विशेष उपाय
- दीपावली में नोटों की गड्डी और गहनों को पूजा में शामिल करने से धन-संपत्ति की वृद्धि होती है।
- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बताशे, मखाने और हलवे का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है।
- दीपदान का विशेष महत्व है घर के हर कोने में दीये जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
शिव शम्भू सा निराला,
कोई देवता नहीं है,
श्री राम कथा की महिमा को,
घर घर में पहुँचाना है,
शिव शंकर भोलेनाथ,
तेरा डमरू बाजे पर्वत पे,
शिव शंकर डमरू धारी,
है जग के आधार,